करंट लगने से मादा पैंथर की मौत
शहर के लकडवास क्षेत्र मे करंट लगने से एक गर्भवती मादा पैंथर की मौत गई। जिसके बाद पैंथर का सोमवार को चेटक स्थित पशु चिकित्सालय मे शव का पोस्टमार्टम किया गया।

शहर के लकडवास क्षेत्र मे करंट लगने से एक गर्भवती मादा पैंथर की मौत गई। जिसके बाद पैंथर का सोमवार को चेटक स्थित पशु चिकित्सालय मे शव का पोस्टमार्टम किया गया।
बताया जा रहा है कि रविवार देर रात लकडवास क्षेत्र मे मादा पैंथर कुत्तो के शिकार के लिए उनके पीछे गई थी, इस दौरान कुत्ते पास ही स्थित ईंट के भट्टे पर चढ़ गये। कुत्तो को पकडने के लिए जब पैंथर ऊपर गई, इस दौरान उपर जा रही 1100 केवी की लाइन के चपेट मे आ गई। जिससे पैंथर और दो कुत्तो को करंट लग गया और मौके पर ही मादा पैंथर और दो कुत्तो की मौत हो गई।
सोमवार सुबह भट्टे पर पैंथर मृत अवस्था मे पडा देख कर ग्रामीणो ने वन विभाग को सूचित किया। जिसके विभाग द्वारा मृतक पैंथर को पशु चिकित्सालय लाकर बोर्ड द्वारा पोस्र्टमाटम करवाया गया।
पोस्टमार्टम करने वाले डा.ललित जोशी ने बताया कि चार वर्षीय मादा पैथंर गर्भवती थी और उसके पेट मे 3 बच्चे भी थे।