रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी, राजस्थान- हरियाणा के बीच चलेगी फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन
Udaipur Times, Railway news : त्यौहारी सीजन पर हरियाणा सहित तीन राज्यों के रेलयात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। दशहरा, दीवाली और छठ पूजा पर्व पर ट्रेनों में होने वाली अतिरिक्त भीड़-भाड़ को देखते हुए रेलवे द्वारा कई प्रमुख शहरों के बीच फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनों का संचालन शुरू कर यात्रियों को बड़ी राहत प्रदान की जा रही है। इसी कड़ी में पानीपत से कोटा के बीच स्पेशल ट्रेन के संचालन का शेड्यूल जारी किया गया है।
कोटा- पानीपत स्पेशल ट्रेन का शेड्यूल
कोटा रेल मंडल के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सौरभ जैन ने बताया कि ट्रेन नम्बर 09801, कोटा-पानीपत 22 और 26 अक्टूबर को कोटा से सुबह 09.45 बजे रवाना होकर रात 10.25 बजे पानीपत आगमन करेगी। इसी तरह वापसी में इनकी तारीखों पर ट्रेन नंबर 09802, पानीपत- कोटा फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन पानीपत से रात 11.35 बजे रवाना होकर अगले दिन दोपहर डेढ़ बजे कोटा पहुंचेगी।
बीच रास्ते यह ट्रेन लाखेरी, सवाई माधोपुर, गंगापुर सिटी, हिंडौन सिटी, बयाना, भरतपुर, मथुरा, नई दिल्ली, सोनीपत व भोडवाल माजरी स्टेशनों पर ठहराव करेगी। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सौरभ जैन ने बताया कि ट्रेन का रिजर्वेशन जल्द खोल दिया जाएगा।
4 राज्यों के यात्रियों को फायदा
इस फेस्टिवल सीजन स्पेशल ट्रेन के संचालन का राजस्थान, UP, दिल्ली और हरियाणा के यात्रियों को फायदा पहुंचेगा। उन्हें त्यौहारी सीजन पर सीट मिलना आसान हो जाएगा। वहीं, दूसरी ओर इस ट्रेन के संचालन से नियमित ट्रेनों से यात्री दबाव कम करने में मदद मिलेगी। राजस्थान का कोटा एक बड़ा शिक्षा हब के रूप में जाना जाता है। ऐसे में यहां पढ़ने वाले इन राज्यों के बच्चों के लिए दशहरा पर्व पर घर की यात्रा सुगम हो जाएगी।