महाशिविर एवं स्नेहभोज दिनांक 22 फरवरी 2015 को
श्री मैढ क्षत्रिय स्वर्णकार समाज द्वारा चलाए जा रहे सदस्यता एवं मतादाता सूची अभियान के तहत दिनांक 22 फरवरी 2015, रविवार को हेमराज राष्टीय व्यायामशाला, गुलाब बाग रोड़ पर महाशिविर एवं स्नेह भोज का आयोजन किया जा रहा है ।

इस आयोजन को लेकर 21 सदस्यीय समिति, समाज के वरिष्ठजन एवं युवाओं की कंवरपदा उच्च माध्यमिक विद्यालय में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गयी बैठक में शिविर एवं स्नेह भोज आयोजन पर महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।
समन्वयक श्री मधुसुदन वैनाथिया ने बताया कि इस महाशिविर एवं स्नेहभोज का उद्देश्य सम्पूर्ण समाज को सामूहिक रूप से चुनाव संबंधी जानकारी एवं इसमें योगदान हेत सजग तथा प्रोत्साहित करना है।
महाशिविर में उदयपुर के निर्धारित क्षेत्र में निवास करने वाले सभी समाजजन जो आवेदन करने से वंचित रह गए है आवेदन कर सकेगें तथा जिन्होनं आवेदन कर रखा है वो चुनाव संबंधी जानकारी प्राप्त कर सकेगें। समाज का प्रत्येक व्यक्ति इस महाशिविर एवं स्नेहभोज में सम्मिलित होकर सामाजिक एकीकरण का संुद्रढता प्रदान करें।