विद्यापीठ का पांचवा दीक्षांत समारोह कल

जनार्दनराय नागर राजस्थान विद्यापीठ विश्वविद्यालय का पांचवा दीक्षांत समारोह शनिवार को प्रातः 10.30 बजे प्रतापनगर स्थित विश्वविद्यालय के परिसर में होगा।

 | 
विद्यापीठ का पांचवा दीक्षांत समारोह कल

जनार्दनराय नागर राजस्थान विद्यापीठ विश्वविद्यालय का पांचवा दीक्षांत समारोह शनिवार को प्रातः 10.30 बजे प्रतापनगर स्थित विश्वविद्यालय के परिसर में होगा।

समारोह में 52 छात्रों को स्वर्ण पदक,  100 छात्रों को पीएचडी व पद्मभूषण महाष्वेता देवी को डी.लिट. की उपाधि से नवाजा जायेगा। कुलपति प्रो. एस.एस. सारंगदेवोत ने बताया कि दीक्षांत समारोह के मुख्य अतिथि भारत सरकार के विधि अयेाग सदस्य प्रो. मूलचंद शर्मा होगे। अध्यक्षता कुलाधिपति प्रो. भवानीषंकर गर्ग करेंगे।

समारोह को लेकर गठित कमेटियों ने समारेाह को अंतिम रूप दिया। मुख्य समारोह सुबह 10.30 बजे शुरू होगा। उपाधि धारको को विभिन्न औपचारिकताएं पूरी करने के लिए 1.30 घंटा पूर्व आकर अपना रजिस्ट्रेशन कराना होगा।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News