पांचवा सर्व धर्म सामूहिक शादी सम्मेलन कल, 10 जोड़े करेंगे निकाह
लाइफ प्राग्रेसिव सोसायटी की ओर से पांचवा सर्व,धर्म सामूहिक विवाह सम्मेलन 30 दिसंबर रविवार को भण्डारी दर्शक मण्डप में आयोजित किया जायेगा। जिसमें 10 जोड़े निकाह करेंगे।

लाइफ प्राग्रेसिव सोसायटी की ओर से पांचवा सर्व,धर्म सामूहिक विवाह सम्मेलन 30 दिसंबर रविवार को भण्डारी दर्शक मण्डप में आयोजित किया जायेगा। जिसमें 10 जोड़े निकाह करेंगे।
सोसायटी सदर डाॅ. खलील अगवानी ने बताया कि 30 दिसंबर को होने वाले पांचवे सामूहिक शादी सम्मलेन तैयारी की जा चुकी हैं। रविवार प्रातः 10 बजे अश्विनी बाजार स्थित सौदागर बाबा की दरगाह से बारात शुरू होकर भंडारी दर्शक मंडप गांधी ग्राउंड पहुंचेगी।
Download the UT Android App for more news and updates from Udaipur
इस अवसर पर उन वर वधुओं को फिक्स डिपोजिट की राशि 15 हजार का चैक प्रदान किया जायेगा जिनकी शादी इसी वर्ष चौथे सामूहिक विवाह 21 जनवरी को हुआ था। सभी को भूखण्ड भी शीघ्र प्रदान किये जायेंगे। इस अवसर पर आगामी सामूहिक सम्मलेन की भी घोषणा की जायगी।