शहर में खुलें फिल्मसिटीः नूरन सिस्टर्स

उदयपुर में चल रहे वर्ल्ड लिविंग हेरिटेज फेस्टिवल (विश्व जीवंत विरासत महोत्सव 2018) में हिस्सा लेने उदयपुर में आई प्रख्यात सूफी गायिका नूरन सिस्टर्स ने शहर में पिछले काफी समय से राजस्थान फिल्मसिटी संघर्ष समिति के मुकेश माधवानी एवं टीम द्वारा फिल्मसिटी खोले जाने के चलाये जा रहे अभियान को अपना समर्थन देते हुए कहा कि उदयपुर शहर में फिल्मसिटी खोली जानी चाहिये।

 | 

उन्होंने कहा कि वे पूर्व में भी शहर में आ चुकी हूं और इस शहर के अप्रतिम सौन्दर्य को देखते हुए यहाँ पर फिल्मसिटी खोले जाने की असीम संभावनायें दिखाई देती है। उन्होेंने कहा कि यदि यहाँ फिल्मसिटी खुलती है तो हर प्रकार के कलाकारों को काफी लाभ मिलेगा और जो कलाकार अब तक यहाँ पर नहीं आ पायें है वे भी यहाँ आ कर इस शहर की प्रकृति को नजदीक से देख पायेंगे।

Download the UT App for more news and information

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News