उदयपुर में फिल्मसिटी का सपना होगा पूरा
पिछले कुछ वर्षो से उदयपुर में फिल्मसिटी की स्थापना के प्रयासरत राजस्थान लाइन प्रोडूसर मुकेश माधवानी के सपने को एक बार फिर उस समय पंख लग गए जब जैन सोशल ग्रुप समता द्वारा आयोजित एक समारोह में इंदिरा प्रियदर्शनी अवार्ड से सम्मानित मोटीवेशनलीस्पीकर एस.पी. भारिल्ल ने मुकेश माधवानी को फिल्मसिटी निर्माण हेतु किये जा रहे संघर्ष को लेकर ट्रॉफी देकर सम्मानित किया।
पिछले कुछ वर्षो से उदयपुर में फिल्मसिटी की स्थापना के प्रयासरत राजस्थान लाइन प्रोडूसर मुकेश माधवानी के सपने को एक बार फिर उस समय पंख लग गए जब जैन सोशल ग्रुप समता द्वारा आयोजित एक समारोह में इंदिरा प्रियदर्शनी अवार्ड से सम्मानित मोटीवेशनली स्पीकर एस.पी. भारिल्ल ने मुकेश माधवानी को फिल्मसिटी निर्माण हेतु किये जा रहे संघर्ष को लेकर ट्रॉफी देकर सम्मानित किया।
फिल्मसिटी संघर्ष समिति प्रवक्ता दिनेश गोठवाल ने बताया कि समारोह में संगठन अध्यक्ष एवं सेमिनार संयोजक अरुण मांडोत ने जब मंच से मुकेश माधवानी के सपने व संघर्ष “उदयपुर में फिल्मसिटी की स्थापना हो” के बारे में बताया तो वहा उपस्थित गृहमंत्री गुलाबचंद कटारिया ने भी उनके सपने को हकीकत में बदलने का समर्थन किया।
उदयपुर आए भारिल्ल ने कहा कि “सपने तो देखने ही होंगे” अगर सपने नहीं देखेंगे तो सच करने का साहस कहाँ से और कैसे आएगा तथा सपनो से ही शुरूआत होती है, जैसे उद्बोधन से प्रेरित होकर वहा उपस्थित श्रोताओ के आलावा राजस्थान लाइन प्रोडूसर के मुकेश माधवानी ने अपने सपने “उदयपुर में फिल्मसिटी की स्थापना” के लिए अपने सपने व संघर्ष को हकीकत तक पहुचाने के लिए कमर कस ली है तथा अपने सपने को हकीकत तक पहुचाकर ही दम लेंगे।