दो दिन में तीन गाँवों में होगा फिल्मों का प्रदर्शन

फिल्म सोसाइटी की ओर से 10 व् 1 जनवरी को आदिवासी क्षेत्र सलूम्बर में दो दिवसीय टूर-फिल्म फेस्टिवल आयोजित किया जा रहा है। जिसके तहत दो रातों को दो गाँवों में व् एक दिन तीन स्कूलों के बच्चों को विभिन्न फिल्में दिखाई जाएगी।

 | 

इस टूर फिल्म फेस्टिवल के आयोजन में उदयपुर फिल्म सोसाइटी के कोर कमेटी के सदस्य कृष्णा चौधरी व सदस्य गौतम लाल मीणा व चंद्रदेव ओला जिम्मेदारी निभाएंगे। आशा है इस आयोजन के बाद सलुम्बर में स्वतंत्र तौर पर एक फिल्म सोसाइटी स्थापित होगी।

आयोजन में आप सभी आमंत्रित हैं। उदयपुर से सलुम्बर के लिए हर एक घंटे के अंतराल पर नियमित बसें उपलब्ध हैं। किसी भी तरह की जानकारी के लिए साथी कृष्णा(9462289228) व् साथी गौतम(9950871728) से संपर्क करें।

कार्यक्रम इस प्रकार रहेगा: 10 जनवरी – सैकंडरी स्कूल, सेरिया – नसीम (निर्देशक-सईद मिर्ज़ा) और चार छोटी फिल्मों का पैकेज (स्टोरी ऑफ़ स्टफ, चेयरी टेल, प्रिंटेड रेनबो व ज़ीरो) 10 जनवरी – गुडेल गाँव – सूर्यशंकर दाश की फ़िल्में(नियमराजा का विलाप, धिनकी, १५ मई, २०१० व स्टिल काउंट) और कैरी (निर्देशक-अमोल पालेकर) 11 जनवरी – मोरिला गाँव – सुपरमैन ऑफ़ मालेगांव (निर्देशक-फैज़ा अहमद खान) और सूर्यशंकर दाश की फ़िल्में(नियमराजा का विलाप, धिनकी, १५ मई, २०१० व स्टिल काउंट)

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News