समापन समारोह कला पर्व 2014

विद्या भारती चित्तौड़ प्रान्त द्वारा विद्या निकेतन उ.मा. विद्यालय हिरण मगरी से.4 में कला पर्व आयोजित किया गया।

 | 
समापन समारोह कला पर्व 2014

विद्या भारती चित्तौड़ प्रान्त द्वारा विद्या निकेतन उ.मा. विद्यालय हिरण मगरी से.4 में कला पर्व आयोजित किया गया।

विद्या निकेतन उ मा विद्यालय हिरण मगरी में आज विद्या भारती चित्तौड़ प्रान्त द्वारा आयोजित कला पर्व का समापन समारोह आयोजित किया गया। समारोह की अध्यक्षता डा.ॅ मधुसुदन शर्मा (सचिव विद्या भारती संस्थान), मुख्य अतिथि डॉ मनोहर लाल कालरा अध्यक्ष विद्या भारती चित्तौड़ प्रान्त (पूर्व कुलपति कोटा विश्वविद्यालय) थे।

विशिष्ठ अतिथि उदयपुर सांसद अर्जुन लाल मीणा थे। प्रधानाचार्य भंवरलाल शर्मा ने अतिथियों का परिचय कराया व कला पर्व के प्रान्तिय प्रभारी पूनमचन्द राठौड़ ने वर्ग प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। कार्यक्रम के अध्यक्ष, मुख्यवक्ता तथा विशिष्ठ अतिथियों द्वारा प्रतियोगिता के प्रथम व द्वितीय स्थान प्राप्त भैया/बहिनों को पुरस्कार प्रदान किये गये।

इस कला पर्व में 09 जिलों से कुल 213 भैया बहिनों ने भाग लिया।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News