बालक ओर बालिका को शिक्षा के लिए आर्थिक सहायता

उदयपुर 9 जुलाई 2019। लाइफ प्रोग्रेसिव सोसाइटी ने बेटी बचाओ बेटी पढाओ और बेटी -बेटा का घर बसाओ कार्यक्रम के तहत माह जुलाई में, जो आगे पढ़ना चाहते उनको आज सोसायटी कार्यालय में 3 छात्राओं को चैक दिए गए, चैक विद्यालय के प्राचार्य के हाथो में सौंपे जायेंगे ताकि स्कूल में उनका एडमिशन हो सकें।

 | 

स्कूल की प्रिंसिपल श्रीमती कला करणपुरिया का स्वागत करते हुए उपरना ओढ़ाकर उनका सम्मान किया गया। बहुत सी छात्राओं को फीस, ड्रेसेस, बुक्स, कॉपीज की मदद की गई।

डॉ ख़लील अगवानी ने बताया कि शीघ्र ही बेवा, तलाक़शुदा, परित्यागता, विंकलांग, लाचार के लिए सदर मुस्लिम मुसाफिर खाना हाजी मोहम्मद इब्राहिम के साथ मिल कर रोज़गार के लिए सेंटर खोले जायँगे ताकि सभी को अच्छा रोज़गार मिल सकें। कुछ बैंको से बात चल रही हैं साथ ही सरकारी योजनायें भी चलाई जायगी।

Download the UT Android App for more news and updates from Udaipur

डॉ. अगवानी ने बताया कि 25 जुलाई को महान रक्तदाता रविन्दरपाल सिंह कप्पू के जन्मदिन पर रक्तदान महादान चेरिटेबल ट्रस्ट और लाइफ प्रोग्रेसिव सोसायटी के तत्वाधान में रक्तदान शिविर ब्लड बैंक आर एन टी मेडिकल कॉलेज एम बी हॉस्पिटल में सुबह 8 बजे से 2 बजे तक रखा गया हैं।

डॉ अगवानी ने आगामी 29 दिसम्बर 2019 को होने वाले सर्व धर्म सर्व समाज सामूहिक शादी सम्मलेन की तैयारी चल रही है। रजिस्ट्रेशन शूरू हो गये हैं। इस बार एक खास इनामी योजना के साथ शीघ्र ही गांवो को दौरा किया जायगा । पूर्व सम्मलेन की सरकारी अनुदान दिया जा चुका हैं। जल्दी ही प्लॉट की कार्यवाही चल रही हैं। उन जोड़ो को रजिस्ट्री करा जायगी जिनका प्लॉट के पैकेज में शादी की गई ।

डॉ अगवानी ने बताया कि शीघ्र ही एक सम्मान समारोह आयोजित किया जायगा जिसमें प्रशासनिक अधिकारी, पुलिस, नगर निगम, मीडिया, स्टूडेंट्स, दानदाताओ, समाज सेवी का सम्मान किया जायगा।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News