दुर्घटनाओं में मृतक आश्रितों एवं घायलों को 3 लाख 82 हजार की आर्थिक सहायता मंजूर
जिले में घटित विभिन्न दुर्घटनाओं में मृतकों के आश्रितों एवं घायलों को राजस्थान मुख्यमंत्री सहायता कोष से ३ लाख ८२ हजार रूपयों की नगद सहायता राशि प्रदान की गई है।
जिले में घटित विभिन्न दुर्घटनाओं में मृतकों के आश्रितों एवं घायलों को राजस्थान मुख्यमंत्री सहायता कोष से ३ लाख ८२ हजार रूपयों की नगद सहायता राशि प्रदान की गई है।
जिला कलक्टर (आपदा प्रबंधन एवं सहायता) रोहित गुप्ता ने बताया कि तहसील सलूम्बर में सड़क दुर्घटना में मृत मेघला की पत्नी सुगना को ५० हजार तथा सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल गोपाल सुथार एवं उसकी पत्नी कमला देवी को १०-१० हजार की आर्थिक सहायता प्रदान की गई है।
इसी प्रकार तहसील सेमारी से सड़क दुर्घटना में मृत आशीष के पिता धनेश्वर को ५० हजार, तहसील झाड़ोल से मृत धापू के पति कालुलाल को ५० हजार व गंभीर घायल कालुलाल को १० हजार तथा तहसील ऋषभदेव से सड़क दुर्घटना में मृत महेश कुमार पटेल की पत्नी मनीषा को ५० हजार की आर्थिक सहायता प्रदान की गई है।
उन्होंने बताया कि तहसील मावली में मकान से गिरने के कारण मृत सलीम खान की पत्नी शमीम बेगम को ५० हजार, सडक दुर्घटना में मृत ऊंकार की पत्नी हीरा बाई को ५० हजार एवं तहसील लसाडि़या से सड़क दुर्घटना में मृत रतन के पिता भगवान मीणा को ५० हजार की आर्थिक सहायता राशि प्रदान की है। वहीं गिर्वा तहसील के सड़क दुर्घटना में घायल कान्ता मीणा को दो हजार रुपयों आर्थिक सहायता दी गई है।