पीडितों के लिये आर्थिक मदद
उत्तराखंड में हुई भीषण तबाही के बाद देश के कोने-कोने से स्वंयसेवी संगठन व राजनीतिक पार्टियों के पीडितों की सहायता के लिये आर्थिक मदद दी जा रही है। इसी को लेकर मार्क्सवादी कम्यूनिस्ट पार्टी (माकपा) के कार्यकताओं द्वारा आर्थिक सहयोग के लिये रैली निकाली गई।

यह रैली उदयपोल होते हुये सूरजपोल, बडा बाजार, मण्डी की नाल, बापू बाजार से होते हुये देहलीगेट पहुंची। रैली के दौरान कार्यकताओं के द्वारा कुल 42 हजार 574 रूपये एकत्र किये गये।
माकपा के सचिव राजेश सिंघवी ने बताया कि उत्तराखंड में हुई तबाही के दौरान देश व राज्य के हजारों लोगों की मौत हुई है। अब तक कई लोग लापता हैं। पीडितों को लेकर केन्द्र सरकार व राज्य सरकार द्वारा आर्थिक मदद की जा रही है, इसी को लेकर माकपा के द्वारा रैली निकाली गई है, जिसमे दिनभर मे 42 हजार 574 रूप्ये एकत्र हुये हैं। एकत्र हुये इस धनराशि को प्रशासन की मदद से पीडितों के लिये उत्तराखंड पहुंचाया जाएगा।