हरियाणा में दिनदहाड़े फाइनेंसर की हत्या, जिम के बाहर बदमाशों ने मारी गोली

 | 
हरियाणा में दिनदहाड़े फाइनेंसर की हत्या, जिम के बाहर बदमाशों ने मारी गोली 

Udaipur Times, Haryana News : हरियाणा से बड़ी खबर सामने आ रही है। आज गुरुवार सुबह यमुनानगर में जिम के बाहर एक फाइनेंसर की गोली मारकर हत्या कर दी गई। जानकारी के मुताबिक मॉडल टाउन एरिया में फाइनेंसर एक्सरसाइज करने के बाद जिम से बाहर निकले थे। इसी दौरान बाइक सवार बदमाशों ने उन पर फायरिंग कर दी और मौके से फरार हो गए।

मिली जानकारी के अनुसार गंभीर रूप से घायल फाइनेंसर को तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान प्रेम नगर निवासी हरभजन सिंह (60) के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही SP कमलदीप गोयल के साथ पुलिस की टीमें मौके पर पहुंचीं। पुलिस आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। Haryana News

पिता थे हरभजन सिंह

परिवार के मुताबिक, हरभजन सिंह के दो बेटे हैं। बड़ा बेटा विदेश में रहता है, जबकि छोटा बेटा दिलबाग सिंह यमुनानगर में ही पिता के साथ फाइनेंस का काम करता है। हरभजन सिंह रोज सुबह मॉडल टाउन स्थित जिम में एक्सरसाइज करने जाते थे। Haryana News

बचने के लिए गाड़ी की तरफ भागे

जानकारी के अनुसार सुबह करीब 7 से 7:30 बजे के बीच हरभजन सिंह जिम में एक्सरसाइज करने के बाद बाहर निकले। वह अपनी गाड़ी की तरफ जा रहे थे। इसी दौरान जिम के बाहर पहले से घात लगाकर बैठे दो बदमाशों ने उन पर फायरिंग शुरू कर दी। अचानक हुई फायरिंग से हरभजन सिंह बचने के लिए अपनी गाड़ी की तरफ भागे। इसी दौरान एक गोली उनकी गाड़ी के बोनट पर भी लगी।

पीछा कर बदमाशों ने गोली मारी

हरभजन सिंह के गाड़ी तक पहुंचने के बाद भी बदमाशों ने उनका पीछा नहीं छोड़ा। दोनों बदमाश गाड़ी के पास पहुंचे और हरभजन सिंह पर दोबारा फायरिंग की। गोली लगने से वह गंभीर रूप से घायल होकर वहीं गिर गए। वारदात के बाद दोनों बदमाश बाइक पर सवार होकर मौके से फरार हो गए। Haryana News

आसपास के लोगों ने हरभजन को संभाला

मिली जानकारी के मुताबिक फायरिंग की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घायल हरभजन सिंह को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। हालांकि, डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस अब घटनास्थल के आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि दोनों बदमाशों की पहचान हो सके।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News