हरियाणा के फेमस कबड्डी प्लेयर शीलू बल्हारा समेत 4 पर FIR, पत्नी की सुसाइड से जुड़े मामले में लगे कई गंभीर आरोप

 | 
हरियाणा के फेमस कबड्डी प्लेयर शीलू बल्हारा समेत 4 पर FIR, पत्नी की सुसाइड से जुड़े मामले में लगे कई गंभीर आरोप 

Udaipur Times, Haryana News : हरियाणा से बड़ी खबर सामने आ रही है। हरियाणा के फेमस कबड्डी प्लेयर शीलू बल्हारा समेत 4 पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। हरियाणा के रोहतक में इंटरनेशनल कबड्डी प्लेयर शीलू बल्हारा की पत्नी मुस्कान (23) ने कल शुक्रवार को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी, अब इस सुसाइड केस में विवाद काफी ज्यादा बढ़ गया है। 

मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार शाम करीब चार घंटे तक मुस्कान की ससुराल बहु अकबरपुर में तक हंगामा चलता रहा। मुस्कान के मायके से आई कुछ महिलाएं रोते-बिलखते हुए घर से बाहर निकलीं।

हरियाणा के फेमस कबड्डी प्लेयर शीलू बल्हारा समेत 4 पर FIR

खबरों से मिली जानकारी के मुताबिक इसी दौरान एक महिला चीखते हुए मुस्कान के ससुर को आवाज देकर बोली, "सुरेंद्र, मेरी बेटी को क्यों मार डाला? 20 दिन पहले भी कहकर गए थे कि हम मार देंगे। हमें नहीं पता था कि तुम सच में ऐसा कर दोगे। वहीं कुछ महिलाओं का डेडबॉडी पर चोट के निशान होने का दावा हैं।

शनिवार को पुलिस ने इस मामले में मुस्कान के पिता सुखबीर की शिकायत पर शीलू बल्हारा सहित चार के खिलाफ दहेज हत्या का केस दर्ज कर लिया गया। पुलिस को दी शिकायत में शीलू बल्हारा के कई लड़कियों से संबंध होने का भी आरेाप लगाया गया है। फिलहाल, पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

हरियाणा के फेमस कबड्डी प्लेयर शीलू बल्हारा समेत 4 पर FIR

पुलिस को दी शिकायत में महम चौबीसी के गांव फरमाणा गांव निवासी सुखबीर ने आरोप लगाया कि उनकी बेटी मुस्कान की शादी दिसंबर 2023 में बहुअकबरपुर निवासी टिंकू (शीलू) बल्हारा के साथ हुई थी। जानकारी के मुताबिक शादी के कुछ दिन बाद ही टिंकु व उनके परिवार के लोग मुस्कान को दहेज कम लाने के ताने देने लगे थे। पंचायत भी हुई, लेकिन बेटी की प्रताड़ना का सिलसिला जारी रहा। 

हरियाणा के फेमस कबड्डी प्लेयर शीलू बल्हारा समेत 4 पर FIR

SHO बोले- 

थाना बहुअकबरपुर के SHO जसबीर ने बताया कि मृतका मुस्कान के पिता फरमाणा गांव निवासी सुखबीर के बयान पर पति बहुअकबरपुर निवासी टिंकू उर्फ शीलू, पिता सुरेंद्र, मां निशा व भाई मनीष के खिलाफ दहेज के लिए प्रताड़ित करने (दहेज मृत्यु) बीएनएस 80 व साजिश में शामिल होने की धारा 3 (5) के तहत FIR दर्ज की है। जानकारी के मुताबिक पोस्टमार्टम के बाद मामले में आरोपी पक्ष से पूछताछ की जाएगी। अभी किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

हरियाणा के फेमस कबड्डी प्लेयर शीलू बल्हारा समेत 4 पर FIR

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News