हरियाणा में तत्कालीन पटवारी, कानूनगो और तहसीलदार के खिलाफ FIR, जाने वजह ?

 | 
हरियाणा में तत्कालीन पटवारी, कानूनगो और तहसीलदार के खिलाफ FIR, जाने वजह ?

Udaipur Times, Haryana News : हरियाणा से बड़ी खबर सामने आ रही है। हरियाणा के पानीपत जिले के इसराना में बैंक में गिरवी रखी कृषि भूमि पर 1.50 करोड़ रुपये का ऋण होने की जानकारी छिपाकर महिला को जमीन बेचने का मामला सामने आया है। इसराना थाना प्रभारी हरिराम ने बताया कि गांव सींक निवासी रेखा देवी की शिकायत की जांच के बाद मेवा देवी, सुरेश, कुलदीप, सुषमा और राजपाल के अलावा SBI उरलाना शाखा के तत्कालीन संबंधित बैंक अधिकारियों, 2021 से 2025 के दौरान सींक हल्के में तैनात पटवारी, कानूनगो और तहसीलदार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। 

रेखा देवी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि सींक गांव की 55 कनाल कृषि भूमि राजपाल उर्फ राजोल सिंह ने ट्रांसफर डीड के जरिये जमीन पत्नी मेवा देवी के नाम कर दी थी। इसके बाद इंतकाल भी दर्ज हो गए थे। आरोप है कि मेवा देवी ने मई 2021 में SBI की उरलाना शाखा में इस जमीन को गिरवी रखकर एक करोड़ रुपये का ऋण ले लिया। बाद में 50 लाख की अतिरिक्त ऋण सुविधा भी ले ली।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News