हरियाणा-जनगणना ड्यूटी में लगे 115 कर्मचारियों पर होगी FIR, 400 से ज्यादा सरकार की रडार पर

 | 

Udaipur Times, Haryana News : हरियाणा में जनगणना 2026 से जुड़ी बड़ी खबर सामने आ रही है। हरियाणा में सरकारी कर्मचारी जनगणना ड्यूटी से दूरी बना रहे हैं। जानकारी के मुताबिक, ड्यूटी लगाए जाने के बावजूद बहुत से कर्मचारी गणना करने पहुंचे ही नहीं। इसी वजह प्रशासन की ओर से 6 जिलों में 36 कर्मियों पर FIR दर्ज कराई गई है। अभी करीब 80 कर्मियों की ओर से नोटिस के जवाब का इंतजार है। इन पर भी FIR की तैयारी है। इनमें ज्यादातर सरकारी टीचर हैं।

मिली जानकारी के अनुसार, गुरुग्राम में 19, फरीदाबाद में 22 और सोनीपत में 18 कर्मियों पर FIR दर्ज कराने के लिए पुलिस को लिस्ट सौंप दी है। वहीं पंचकूला में 21 कर्मियों को नोटिस दिया गया है। सरकार ने स्पष्ट किया है कि FIR के बाद निलंबन की कार्रवाई होगी। Haryana News

जानकारी के मुताबिक, कर्मचारियों का कहना है कि उन पर एक्स्ट्रा काम का बोझ डाल दिया है। कई कर्मचारियों को तो वोटर लिस्ट रिवीजन (SIR), जनगणना के साथ-साथ स्कूल का काम भी करना पड़ रहा है। फील्ड में लोग उल्टे-सीधे सवाल पूछते हैं। डाटा लीक का हवाला देते हुए भगा देते हैं। इस तरह की कई वीडियो भी सामने आए हैं। Haryana News

कर्मचारियों के विरोध का कारण ?

स्टाफ की कमी

मिली जानकारी के अनुसार, हरियाणा के स्कूलों में पहले से ही टीचरों के 15,000+ पोस्ट खाली हैं। कई स्कूलों में सिर्फ 1 टीचर है, उसे भी जनगणना में लगा दिया है। पानीपत में कई स्कूलों का पूरा स्टाफ ही एन्यूमरेटर बना दिया। इससे पढ़ाई ठप होने का खतरा बना हुआ है। Haryana News

काम का बोझ

जानकारी के मुताबिक, कर्मचारियों का कहना है कि उन्हें एक साथ 3-3 ड्यूटी दे दी गई हैं। वोटर लिस्ट रिवीजन + जनगणना + स्कूल का काम। एक टीचर पर 3 जिम्मेदारी का बोझ हो गया है। फील्ड वर्क घंटों करना पड़ता है, अलग से पेमेंट/भत्ता नहीं मिलता है। कर्मचारी बहाना बना रहे हैं कि धूप से एलर्जी है। एक 55 साल की टीचर ने लिखा है कि मुझे गठिया है, सीढ़ी चढ़ने से पैर सूज जाते हैं।

लोग भगा देते

मिली जानकारी के अनुसार, कर्मचारियों का कहना है कि जब वो जानकारी लेने फील्ड पर जाते हैं तो लोग उनका विरोध करते और कुछ भी बताने से कतराते हैं। जुलाना से ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसमें लोग अपने घर की जानकारी देने से मना करते हैं और कर्मचारी को डाटा लीक होने की बात कहते हैं। Haryana News

तबादला नहीं

जानकारी के मुताबिक, कर्मचारियों का कहना है कि जिन कर्मियों की ड्यूटी जनगणना में लगी है, उनकी ट्रांसफर पर भी रोक है। सरकार ने 31 मार्च 2027 तक ऐसे कर्मियों के तबादलों पर रोक लगाई है, जिनकी ड्यूटी जनगणना में लगी है।

किस जिले में क्या-क्या कार्रवाई...

गुरुग्राम में कार्रवाई

मिली जानकारी के अनुसार, नगर निगम गुरुग्राम की शिकायत पर जनगणना कार्य में लापरवाही बरतने वाले 5 कर्मचारियों के खिलाफ सिटी थाना गुरुग्राम में FIR दर्ज की गई है। आरोप है कि कर्मचारियों ने ड्यूटी नहीं निभाई, सरकारी कार्य में बाधा डाली और बार-बार निर्देशों के बावजूद काम शुरू नहीं किया। Haryana News

गुरुग्राम में तीन हजार ब्लॉक बनाएं गए हैं और 450 ब्लॉक में काम शुरू नहीं हुआ है। 400 से ज्यादा कर्मचारी रडार पर हैं। 19 और कर्मचारियों के खिलाफ FIR की सिफारिश की गई है।

सोनीपत में कार्रवाई

जानकारी के मुताबिक, नगर निगम सोनीपत ने 18 अधिकारियों और कर्मचारियों की सूची पुलिस को भेजी है। इनमें सरकारी स्कूलों, आईटीआई, पॉलिटेक्निक, महिला एवं बाल विकास विभाग और नगर निगम से जुड़े कर्मचारी शामिल हैं। इनके खिलाफ जनगणना ड्यूटी में अनुपस्थित रहने और लापरवाही के आरोप हैं। Haryana News

फरीदाबाद में कार्रवाई

मिली जानकारी के अनुसार, फरीदाबाद में जनगणना कार्य के लिए करीब 9,000 कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। इनमें से 9 कर्मचारियों के खिलाफ पहले ही FIR दर्ज हो चुकी है। अब 22 अन्य कर्मचारियों के खिलाफ भी FIR दर्ज कराने के लिए प्रशासन ने पत्र भेजा है।

भिवानी में कार्रवाई

जानकारी के मुताबिक, भिवानी में जनगणना कार्य में कोताही बरतने और कारण पूछे जाने पर अभद्र भाषा के प्रयोग के आरोप में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रेवाड़ी खेड़ा के शिक्षक सतीश कुमार के खिलाफ थाना सदर भिवानी में FIR दर्ज की गई है। Haryana News
 
कुरुक्षेत्र में कार्रवाई

डीसी विश्राम कुमार मीणा के निर्देश पर शाहाबाद थाने में दो क्लर्क के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। आरोप है कि नोटिस दिए जाने के बावजूद उन्होंने ड्यूटी नहीं निभाई और अधिकारियों के फोन तक नहीं उठाए।

पंचकूला में कार्रवाई

जानकारी के मुताबिक, नगर निगम पंचकूला ने 21 कर्मचारियों की सूची प्रशासन को सौंपी है, जो लगातार जनगणना कार्य में कोताही बरत रहे हैं। उपायुक्त सतपाल शर्मा ने इनके विभागाध्यक्षों को निलंबन की प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश दिए हैं और कहा है कि आवश्यकता पड़ने पर FIR भी दर्ज कराई जाएगी। Haryana News

चार्ज अधिकारी को नोटिस...

मिली जानकारी के अनुसार, जनगणना कार्य में धीमी प्रगति पर नगर परिषद कालका के चार्ज अधिकारी दीपक सुखिजा को दो दिन का कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। तय समय में सुधार नहीं होने पर निलंबन की कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News