देर रात चलती ऑटो में धधकी आग

 | 
fire

उदयपुर - हिरणमगरी थाना क्षेत्र में कल देर रात चलते ऑटो में आग लग गयी।

गनीमत यह रही की लोडिंग ऑटो में धुंआ उठता देख ऑटो चालक समय रहते ऑटो से निकल गया।  आग लगने का मुख्य कारण शार्ट सर्किट था।  यह हादसा हंसा पैलेस मार्ग पर हुआ।  सूचना के मिलते है मौके पर दमकल पहुंची और ऑटो में लगी आग पर काबू पाया।  आग की सूचना पर हिरणमगरी थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची। हालाँकि लोडिंग ऑटो चालक बच गया लेकिन ऑटो के कैबिन का हिस्सा आग से जल के खाक हो गया।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News