शहर के सवीना इलाके में उठे आग के गुबार

सवीना रेलवे फाटक के पास श्री राम स्कूल के पीछे कांतिलाल जैन (चितौड़ा) के सीमेंट गोदाम में यह आग लगी

 | 
fire

4 फायर ब्रिग्रेड की प्रयास से पाया आग पर काबू, सवा घंटे तक जलती रही आग

उदयपुर - शहर के सवीना क्षेत्र इलाके में शनिवार करीब 4:15 पर सीमेंट गोदाम में आग लग गयी। आग लगने का मुख्य कारण शार्ट सर्किट रहा जिसकी वजह से आसमान में आग के गुबार उठते दिखाई दिए। आग भीषण होने की वजह से गोदाम के आस पास के घरो को भी खाली करवा दिया गया। जानकारी के अनुसार फैक्ट्री में 10 लाख का माल रखा हुआ होना बताया जा रहा है।  

गोदाम में प्लास्टिक के कट्टे और ज्यादा मात्रा में सीमेंट रखी हुई थी। गोदाम में खाली प्लास्टिक के कट्टे रखे होने की वजह से आग की लपटे और तेज़ी से उठने लगी। हालाँकि आग लगने की सूचना मिलते है नगर निगम की चार दमकल मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद आखिर आग पर काबू पा लिया।  

आग की गुबार उठते देख आस पास के क्षेत्र में हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार सवीना रेलवे फाटक के पास श्री राम स्कूल के पीछे कांतिलाल जैन (चितौड़ा) के सीमेंट गोदाम में यह आग लगी। गनीमत रही इस दौरान गोदाम पर कोई मौजूद नहीं था इसलिए कोई जनहानि नहीं हुई।  

आग की सूचना पर सवीना थाना क्षेत्र की पुलिस मौके पर पहंची और आस पास के घरो को खाली करवा दिया। आपको बता दे की आग सवा घंटे तक धधकती रही।  

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News