बंद पड़ी दुकान में लगी आग

बी एन कॉलेज के सामने स्थित एक दुकान पर आज सुबह अज्ञात कारणों से आग लग गई। मौके पर पहुंची दमकल ने आग पर काबू पा लिया, इस हादसे में दुकान का फर्निचर जलकर राख हो गया।

 | 
बंद पड़ी दुकान में लगी आग बी एन कॉलेज के सामने स्थित एक दुकान पर आज सुबह अज्ञात कारणों से आग लग गई। मौके पर पहुंची दमकल ने आग पर काबू पा लिया, इस हादसे में दुकान का फर्निचर जलकर राख हो गया। जानकारी है कि आज सुबह करीब 9.30 बजे मनामा मोटर्स के पडोस में एक साल से बन्द पड़ी दुकान में अचानक धुँआ निकलने लगा। आस पडोस के लोगों ने दमकल विभाग व दुकान मालिक को सूचित किया। दुकान मालिक हिरणमगरी सेक्टर-5 निवासी जगदीशलाल सुचना मिलने पर मौके पर पहुंचा, इसी दौरान सूचना मिलने पर पुलिस जाब्ता और नगर परिषद की दमकल भी मौके पर पहुंच गई, और आग पर काबू पा लिया गया। जगदीश ने बताया कि दुकान करीब एक साल से बंद पड़ी थी तथा दुकान में पड़ा फर्नीचर व पुराना सामान जल गया है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News