बलीचा में कूलर फैक्ट्री में आग
उदयपुर अहमदाबाद हाइवे पर स्थित बलीचा बाईपास पर हनुमान फलां में प्लास्टिक के कूलर बनाने वाली एक फैक्ट्री में आज भीषण आग लग जाने से फैक्ट्री में रखा सारा सामान आग में जल कर खाक हो गया। आग लगने से आस पास के क्षेत्र में अफरा तफरी फैल गईऔर लोगो की भीड़ जमा हो गई। वहां पर मौजूद लोगो ने पुलिस को फ़ोन कर आग की सुचना दी।

सुचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची तथा फायर ब्रिगेड को मौके पर बुलाया। फायर ब्रिगेड की लगभग दस गाड़ियों ने बड़ी मशक्कत के साथ आग पर काबू पाया। आग से फैक्ट्री में रखा सामान जल कर खाक हो गया। गनीमत रही की आग से किसी की जान को कोई नुकसान नहीं पहुंचा। फिलहाल आग लगने का कोई स्पष्ट कारण पता नहीं चल पाया है।