शोरूम में शार्ट सर्किट से लगी आग

डोरे नगर स्थित एक शोरूम में रविवार दीपावली पूजा के बाद शार्ट सर्किट से शोरूम में आग लग गई। आग से ऑफिस और उसका सामान जलकर राख हो गया। आग पर तीन फायर ब्रिगेड से काबू पाया गया।

 | 

शहर के यामाहा शोरूम में रविवार दोपहर आग लग गई। आग दीपावली पूजा के बाद लगी। उस वक्त ऑफिस से लोग जा चुके थे। आग से ऑफिस और एसेसरीज पार्ट जलकर राख हो गए। शोरूम से धुआं निकलते देख लोगों को आग का पता चला और फायर ब्रिगेड को सूचित किया गया।

मौके पर 3 फायर ब्रिगेड की सहायता से आग बुझाई जा सकी। इस दौरान हिरण मगरी पुलिस भी पहुंची। आग लगने का कारण शार्ट सर्किट से बताया गया।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News