अग्निशमन वाहनों का उद्घाटन

आज नगर परिषद प्रांगण में सुबह 10 बजे दो अग्निशमन वाहनों का लोकापर्ण पूर्व गृहमंत्री गुलाब चन्द्र कटारिया द्वारा किया गया। कटारिया अग्निशमन वाहनों के लोकार्पण समारोह को मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित कर रहे थे।

 | 

अग्निशमन वाहनों का उद्घाटन

आज नगर परिषद प्रांगण में सुबह 10 बजे दो अग्निशमन वाहनों का लोकापर्ण पूर्व गृहमंत्री गुलाब चन्द्र कटारिया द्वारा किया गया। कटारिया अग्निशमन वाहनों के लोकार्पण समारोह को मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित कर रहे थे। उद्घाटन समारोह को सम्बोधित करते हुए सभापति रजनी डांगी ने अग्निशमन वाहनों की चर्चा करते हुए बताया कि इन दो वाहनों के साथ ही परिषद के पास अब कुल 12 अग्निशमन वाहन हो गए है। उन्होंने बताया कि आपदा प्रबंधन एवं सहायता विभाग से बहुमंजिला इमारतों में आग बुझाने के लिए 550 लाख रुपए की लागत से एक हाईड्रोलिक लेडर प्लेटफार्म ((स्नोरकल लेडर) खरीद की स्वीकृति भी प्राप्त हो चुकी है। जिसे क्रय करने की कार्यवाही की जा रही है। गैराज समिति अध्यक्ष मनोहर सिंह पंवार ने बताया कि इन दोनों अग्निशमन वाहनों की अनुमानित लागत क्रमशं 25 व 27 लाख रूपये है । परिषद ने 13वें वित्त आयोग की स्वीकृत राशि से एक मल्टीपरपज फायर टेण्डर के लिए भी निविदाएं आमंत्रित की हैं। इस अवसर पर भवन अनुमति समिति अध्यक्ष किरण जैन, वित्त समिति अध्यक्ष कविता मोदी, पार्षद कल्पना भटनागर, शिशिरकान्त वाष्र्णेय, कार्यवाहक अग्निशमन अधिकारी बाबुलाल चैहान एवं नगर परिषद कर्मचारी मौजूद थे ।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News