पायरोटेक में मनाया गया अग्निशमन सप्ताह
पायरोटेक इलेक्ट्रोनिक्स प्रा.लि. में आज अग्निशमन सप्ताह का समापन मॉक-ड्रिल के साथ मनाया गया।
| Apr 20, 2013, 20:14 IST

पायरोटेक इलेक्ट्रोनिक्स प्रा.लि. में आज अग्निशमन सप्ताह का समापन मॉक-ड्रिल के साथ मनाया गया।
सुरक्षा अधिकारी महेश अग्रवाल ने प्रारम्भ में कम्पनी सुरक्षा के लगातार प्रयासों व शून्य दुर्घटना दिवस की जानकारी दी गई। उन्होनें बताया कि सुरक्षा सप्ताह के तहत सुरक्षा पर कार्टून, नारे, निबन्ध पोस्टर बनाने वालों को कंपनी के उपाध्यक्ष अमित तलेसरा ने पुरस्कृत किया।
आज अपरान्ह दो बजे सायरन बजाकर डेमो व मॉक-ड्रिल की गई। इस मॉक-ड्रिल में सभी 422 कर्मचारी शामिल हुए। कंपनी के कार्यकारी निदेशक प्रदीप कोठारी ने सुरक्षा व फायर प्रिवेन्शन पर कर्मचारियों के कार्य की प्रशंसा की एंव उन्हें उपस्थित पुरूस्कार से सम्मानित किया।
