सर्राफा एसोसिएशन द्वारा आतिशबाजी

श्री सर्राफा एसोसिएशन उदयपरु के एक साल पहले संपादित अध्यक्ष पद के चुनाव को चुनौती देने को लेकर दायर वाद की सक्षम न्यायालय ने अस्वीकार कर देने तथा एसोसिएशन के पक्ष में निर्णय आने पर आज शाम घण्टाघर पर पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने भव्य आतिशबाजी कर अपनी खुशी का इजहार किया एंव अध्यक्ष इन्द्र सिंह मेहता का मुंह मीठा कर खुशी जताई।

 | 

अध्यक्ष इन्द्रसिंह मेहता ने बताया कि उनके निर्वाचन को निरस्त किये जाने को लेकर वादी अंकुर मुर्डिया ने एक वाद सिविल न्यायालय में पेश किया था; इस पर निर्णय सुनाते हुए सक्षम न्यायालय ने अध्यक्ष पद के निर्वाचन को निरस्त करने की प्रार्थना पत्र को अस्वीकार कर दिया। 

साथ ही एसोसिएशन की 46 सदस्यीय कार्यकारिणी को निरस्त करने की प्रार्थना को आंशिक रूप से स्वीकार कर यह निर्देश दिया कि 46 सदस्यीय कार्यकारिणी द्वारा निष्पादित कोई भी कार्य एसोसिएशन के हितो को प्रभावित नहीं करेगा।

आतिशबाजी के दौरान महामंत्री जयन्त कुमार नेनावटी, विनोद लोढ़ा, विश्वास सोनी, फतहलाल सोनी, अरविन्द सोनी, संजय सुराणा, राम सोनी, दिलीप सिंघटवाडिया, प्रकाश सिंघवी, संजय भोपावत, बन्शीलाल चावत सहित कार्यकारिणी के सदस्य उपस्थित थे।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News