झगडे के चलते फायरिंग
शहर के घंटाघर थाना क्षेत्र के चांदपोल स्थित इमलीघाट पर आपसी झगडे के चलते एक गुट के लोगों ने फायरिंग कर दी। हांलकि फायरिंग में किसी को भी चोट नहीं आई है।
शहर के घंटाघर थाना क्षेत्र के चांदपोल स्थित इमलीघाट पर आपसी झगडे के चलते एक गुट के लोगों ने फायरिंग कर दी। हांलकि फायरिंग में किसी को भी चोट नहीं आई है।
प्रार्थी मोहम्मद गिज़ाली ने बताया कि अपने मित्र फिरोज के साथ कल चेटक मस्जिद पर खडे थे, इस दौरान गाडी अडने की बात को लेकर उनका चार युवकों से झगडा हो गया। झगडे के दौरान युवकों ने हाथापाई भी की थी।
कल के इस झगडे को लेकर ही आज जब गिज़ाली आज इमलीघाट के पास तालाब पर नहाने जा रहा था, उसी समय मंजुर उर्फ फकीर, बिलाल, आदिल, शहजाद समाने की ओर आये और देसी कट्टे से 3 फायर किये।
फायर के पहली गोली गिज़ाली के पांव के पास से होते हुये निकल गई दुसरी गोली रेत में गई। बचाव में गिज़ाली ने आरोपी यवुकों पर ईट फेंकी, जिससे चारों आरोपी युवक फरार हो गये। सूचना पर घंटाघर थाने से मौके पर पुलिस पहुंची। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।