नेहरू बाजार में दिनदहाड़े फायरिंग, एक घायल
शहर के बीचों बीच स्थित नेहरू बाजार (बापू बाजार की पीछे) आज दिनदहाड़े फायरिंग की घटना हुई। घटना में प्रोपर्टी डीलर और हिस्ट्रीशीटर कन्हैयालाल उर्फ़ कन्नू कुमावत घायल हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार कन्नू कुमावत नेहरू बाजार में स्थित एक दुकान पर खड़ा था उस दौरान बाइक पर सवार होकर आये दो नकाबपोश युवकों ने उस पर फायर कर दिया। गोली कन्नू कुमावत के हाथ पर लगी। कन्नू कुमावत को अस्पताल पहुँचाया गया, वहीँ गोली चलाने वाले बदमाश मौके से फरार होने लगे लेकिन मौके पर मौजूद लोगों ने एक को दबोच लिया।

घटना की जानकारी मिलते ही सूरजपोल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और भीड़ द्वारा पकड़े गए बदमाश को अपनी हिरासत में लिया। हिरासत में लिये युवक से सूरजपोल थाना पुलिस पूछताछ में जुटी है। बताया जाता है की फायरिंग की घटना में घायल कन्नू कुमावत पर भी कई थानों अलग अलग केस दर्ज है, अतः संभावना जताई जा रही हैं कि जमीनी व्यवसाय में किसी रंजिश के चलते कन्नू कुमावत पर फायर किया गया है।