घंटाघर में फायरिंग, भाजपा नेता घायल

उदयपुर के घंटाघर क्षेत्र के मोती चोहट्टा में आज शाम को दो नकाबपोश बाइक सवारों ने भाजपा के युवा नेता कुंदन सिंह चौहान पर फायरिंग कर फरार हो गए। गोली कुंदन सिंह चौहान के हाथ पर लगी। कुंदन सिंह फ़िलहाल एमबी अस्पताल में उपचाररत है और

 | 
घंटाघर में फायरिंग, भाजपा नेता घायल

उदयपुर के घंटाघर क्षेत्र के मोती चोहट्टा में आज शाम को दो नकाबपोश बाइक सवारों ने भाजपा के युवा नेता कुंदन सिंह चौहान पर फायरिंग कर फरार हो गए। गोली कुंदन सिंह चौहान के हाथ पर लगी। कुंदन सिंह फ़िलहाल एमबी अस्पताल में उपचाररत है और उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जाती है। अचानक हुई गोलीबारी से क्षेत्र के लोगो में सनसनी फ़ैल गई। इधर भाजयुमो के कार्यकर्ताओ ने क्षेत्र में बाजार बंद करवा दिया।

घंटाघर में फायरिंग, भाजपा नेता घायल

प्राप्त सूचना के अनुसार शाम साढ़े चार बजे कुंदन सिंह चौहान दुकान पर बैठा था तब ही बाइक पर सवार दो नकाबपोश युवको ने बाहर से ही फायरिंग की और फरार हो गए। फायरिंग के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। लेकिन पुलिस इसे पूर्व में हुए सम्पति विवाद बता रही है। पुलिस फिलहाल मामले की जांच कर रही है।

घंटाघर में फायरिंग, भाजपा नेता घायल

उल्लेखनीय है की गोलीबारी में घायल कुंदन सिंह चौहान भाजपा के सुंदर सिंह भंडारी युवा मोर्चा के अध्यक्ष है। भाजयुमो के पदाधिकारी और कार्यकर्त्ता मौके पर पहुँच गए है और पुलिस के समक्ष अपना आक्रोश व्यक्त किया।

घंटाघर में फायरिंग, भाजपा नेता घायल

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News