प्रथम सर्वधर्म सामूहिक विवाह सम्मेलन 7 जनवरी को,जोड़े को मिलेगा निःशुल्क भूखण्ड
लाइफ प्रोग्रेसिव सोसायटी की ओर से पहली बार कौमी एकता एवं भाईचारे को बढ़ावा देने के लिए प्रथम सर्व,धर्म सामूहिक विवाह सम्मेलन आगामी 7 जनवरी को आयोजित किया जाएगा। इस सामूहिक सम्मेलन में विवाह करने वाले जोड़ो उदयपुर संभाग में किसी एक स्थान पर 500 वर्गफीट का एक भूखण्ड निःशुल्क दिया जाएगा।

लाइफ प्रोग्रेसिव सोसायटी की ओर से पहली बार कौमी एकता एवं भाईचारे को बढ़ावा देने के लिए प्रथम सर्व,धर्म सामूहिक विवाह सम्मेलन आगामी 7 जनवरी को आयोजित किया जाएगा। इस सामूहिक सम्मेलन में विवाह करने वाले जोड़ो उदयपुर संभाग में किसी एक स्थान पर 500 वर्गफीट का एक भूखण्ड निःशुल्क दिया जाएगा। सोसायटी के सदर डॉ. खलील अगवानी ने बताया कि इस सम्मेलन की तैयारियां जोर शोर से चल रही है। आज एक बैठक आयोजित की गई जिसमें सभी धर्म के लागों ने भगादारी कर अपनपे समाज की रीतति रिवाजों की जानकारी दी। उपरोक्त सभी बातों को ध्यान में रखते हुए विभिन्न कमेटियों का गठन किया गया है। हिन्दू रीति रिवाज के लिए सी.पी.सालवी एंव संजू राही, मुस्लिम रीति रिवाज के लिए मुस्तफा रज़ा ,सलीम रज़ा व हाजी रफीक पठान, सिख समाज के लिए रविन्द्रपाल सिंह कप्पू, इसाई समाज के लिए फादर नारमन हार्बर्ट, और जैन समाज के लिए विरेन्द्र कुमार नागौरी को जिम्मेदरिया सौंपी गई है।
अगवानी ने बताया कि नवविवाहित जोड़े को निःशुल्क भूखण्ड के अलावा 15 हजार रूपयें की एफडी,सरकारी सहायता, टी.वी.फ्रिज, कूलर,अलमारी, रोजगार अर्जन के लिए सिलाई मशीन, गैस सिलेण्डर, सहित कीचन के बर्तन दिये जाऐंगें। दूसरा सर्व,धर्म सामूहिक विवाह सम्मेलन 21 मई को लाइफ प्रोग्रेसिव सोसायटी व वेली वेलफेयर सोसायटी के संयुक्त तत्वावधान में सूफी संत हजरत दिवान शाह की नगरी कपासन में आयोजित किया जाएगा। इसके लिए पंजीकरण उदयपुर, कपासन व अल अलीम टूर्स खांजीपीर में कराये जा सकते है।
समन्वयक मुस्तफा रज़ा ने बताया कि अभी तक 19 जोड़ो का पंजीयन किया जा चुका है। 151 जोड़ों की शादी का लक्ष्य रखा गया है। समन्वयक नासिर मलिक ने बताया कि शहर-गांवो का दौरा कर लोगों को सामूहिक सम्मेलन के लाभ बतायें जा रहे है। समन्वयक नफीस शेख,कपासन के समन्वयक गुडू खान,अफसाना पठान ने बताया कि सामूहिक विवाह में भाग लेने वाली दुल्हनों को शादी से पूर्व एवं बाद में रोजगार अर्जन के लिए सिलाई, मेहन्दी व बेसिक कम्प्यूटर का प्रशिक्षण दिलाया जाएगा।
