मेवाड़ बी.एस.सी नर्सिंग कॉलेज में हुआ प्रथम बैच का दीक्षांत समारोह
आज आर.सी.ए कॉलेज के सभागार में मेवाड़ बी.एस.सी नर्सिंग कॉलेज द्वारा आयोजित कार्यक्रम में कॉलेज के बी.एस.सी के प्रथम बैच 2007 – 12 में उत्तीर्ण विद्यार्थियो को उपाधियाँ प्रदान की गई।

आज आर.सी.ए कॉलेज के सभागार में मेवाड़ बी.एस.सी नर्सिंग कॉलेज द्वारा आयोजित कार्यक्रम में कॉलेज के बी.एस.सी के प्रथम बैच 2007 – 12 में उत्तीर्ण विद्यार्थियो को उपाधियाँ प्रदान की गई।
इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अमेरिकन हॉस्पिटल के सी.ई.ओ डॉ. देव कोठारी ने सभागार में उपस्थित विद्यार्थियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि “वे जहाँ भी जाएं, अपने कार्य व व्यवहार की छाप छोडें और अपनी मातृभूमि को हमेशा याद रखें”।
विशिष्ट अतिथि गीतांजलि युनिवर्सिटी के कुलपति आर. के नाहर ने उपस्थित छात्र-छात्राओं को बताया कि नर्सिंग के क्षेत्र में आने वाले भविष्य में बहुत संम्भावनाएं हैं। जैसे-जैसे मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल की संख्या बढ़ेगी उसी पर नर्सिंग के लिए रोजगार भी बढ़ेंगे।
कार्यक्रम के अंत में छात्र-छात्राओं को मुख्य अतिथि व विशिष्ट अतिथि ने डिग्री प्रदान की तथा मेवाड़ कॉलेज के निर्देशक दिनेश राजपुरोहित, डॉ.अब्दुल स्लैम व कैलाश सालवी ने सभी को धन्यवाद ज्ञापित किया।