उदयपुर में मिला पहला कोरोना पाज़ीटिव

उदयपुर में पहला कोरोना पोजीटिव प्रकरण प्राप्त हुआ है।
 | 
कोरोना पोजीटिव इंदौर में पढ़ने वाला 15 वर्षीय बालक है और वह 21 मार्च को इंदौर से उदयपुर लौटा था। यह बालक 21 मार्च से ही होम आईसोलेशन में है।

उदयपुर, 2 अप्रेल 2020। वैश्विक महामारी बन चुके कोरोना वायरस के संक्रमण की स्थितियों में उदयपुर में पहला कोरोना पोजीटिव प्रकरण प्राप्त हुआ है।

जिला कलक्टर श्रीमती आनंदी ने बताया कि शहर में प्राप्त कोरोना पोजीटिव इंदौर में पढ़ने वाला 15 वर्षीय बालक है और वह 21 मार्च को इंदौर से उदयपुर लौटा था। यह बालक 21 मार्च से ही होम आईसोलेशन में है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार पॉजिटिव पाए गए बालक के परिवार को एमबी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है जबकि पीड़ित बालक को अम्बामाता स्थित सैटेलाइट हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया है। 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News