भारत से नेपाल पहुंची पहली सीधी कंटेनर मालगाड़ी, कोलकाता से बिराटनगर तक शुरू हुई रेल माल ढुलाई सेवा
Udaipur Times, India Nepal Freight Train: भारतीय रेलवे ने पहली बार कोलकाता बंदरगाह से नेपाल के बिराटनगर सीमा शुल्क यार्ड तक सीधी वाणिज्यिक कंटेनर मालगाड़ी सफलतापूर्वक पहुंचाई है। कैनोला की खेप ले जाने वाले 40 डिब्बों वाली इस ट्रेन ने संशोधित भारत-नेपाल रेल पारगमन प्रोटोकॉल के तहत अपनी यात्रा पूरी की, जो रेल आधारित सीमा पार माल ढुलाई को लेकर एक नए अध्याय की शुरूआत है। India Nepal Freight Train
अब कोलकाता बंदरगाह से नेपाल तक कंटेनर सीधे रेल के जरिए पहुंचेंगे। पहले सीमा पर माल उतारकर दोबारा लोड करना पड़ता था, लेकिन नई व्यवस्था में इसकी जरूरत नहीं होगी। इससे माल पहुंचने में कम समय लगेगा, लॉजिस्टिक खर्च घटेगा और व्यापार अधिक आसान होगा। साथ ही दोनों पड़ोसी देशों के बीच सीमा पार व्यापार की दक्षता, विश्वसनीयता और प्रतिस्पर्धात्मकता में सुधार होगा। India Nepal Freight Train
जून 2023 में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और नेपाल के तत्कालीन प्रधानमंत्री द्वारा उद्घाटन किए गए जोगबानी (भारत) और बिराटनगर (नेपाल) के बीच ब्रॉड-गेज रेल लिंक पर नवंबर 2025 में संशोधित लेटर ऑफ एक्सचेंज (एलओई) पर हस्ताक्षर के बाद, बिराटनगर के लिए सीधी वाणिज्यिक रेल सेवा अब शुरू हो गई है, जिससे द्विपक्षीय व्यापार और आर्थिक सहयोग के नए अवसर खुल गए हैं। India Nepal Freight Train
इस नई सेवा से आयात-निर्यात तेज होगा, परिवहन लागत कम होगी और पर्यावरण के अनुकूल रेल परिवहन को बढ़ावा मिलेगा। साथ ही भारत और नेपाल के बीच आर्थिक सहयोग और व्यापारिक संबंध भी मजबूत होंगे। India Nepal Freight Train
