गिट्स विद्यार्थी वाॅलीवाल अन्तर महाविद्यालय प्रतियोगिता में प्रथम

गीतांजली इन्स्टीट्यूट आॅफ टेक्नीकल स्ट्डीज (गिट्स) डबोक, उदयपुर के छात्रों की टीम ने सिघांनिया यूनिवर्सिटी द्वारा आयोजित अन्तर महाविद्यालय प्रतियोगिता में वाॅलीवाल टूर्नामेन्ट में प्रथम व क्रिकेट टूर्नामेन्ट में द्वितीय स

 | 
गिट्स विद्यार्थी वाॅलीवाल अन्तर महाविद्यालय प्रतियोगिता में प्रथम

गीतांजली इन्स्टीट्यूट आॅफ टेक्नीकल स्ट्डीज (गिट्स) डबोक, उदयपुर के छात्रों की टीम ने सिघांनिया यूनिवर्सिटी द्वारा आयोजित अन्तर महाविद्यालय प्रतियोगिता में वाॅलीवाल टूर्नामेन्ट में प्रथम व क्रिकेट टूर्नामेन्ट में द्वितीय स्थान प्राप्त किये।

गिट्स डायरेक्टर डाॅ विकास मिश्र ने बताया कि स्पोर्टमीट 2017 में क्रिकेट की 10 टीमें व वाॅलीवाल की 8 टीमों ने भाग लिया। जिसमें क्रिकेट के टूर्नामेन्ट में सिविल ब्रांच के विद्यार्थी रिषि मालवीय के नेतृत्व में द्वितीय स्थान व वाॅलीवाल प्रतियोगिता में बी.टेक. इलेक्ट्रीकल ब्रांच के हेमेन्द्र सिसोदिया के नेतृत्व में प्रथम स्थान प्राप्त किये।

गिट्स के क्रीडा अधिकारी मनोजसिंह ने जानकारी दी कि गिट्स के विद्यार्थियों द्वारा खेल के क्षेत्र में निरन्तर सफलताऐं हासिल की जा रही है। इसी क्रम में एम.सी.ए. की छात्रा प्रियंका सोनी, हेमलता चौधरी व बी.टेक. सिविल की छात्रा सलोनी कुमावत को राजस्थान तकनीकी विश्वविद्यालय में इनको अन्तर विश्वविद्यालय की टीम में आर.टी.यू. की तरफ से शतरंज प्रतियोगिता में खेलने के लिए शामिल किया गया है। जिसके तहत ये तीनों छात्राऐं राजस्थान तकनीकी विश्वविद्यालय, कोटा की तरफ से जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी, भोपाल में प्रतिभाग करेंगी। वित्त नियंत्रक बी.एल.जागिंड ने इन सबको बधाई दी।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News