प्रथम अन्तर्राष्ट्रीय ग्रेंडमास्टर शतरंज सितम्बर मे

प्रथम अन्तर्राष्ट्रीय ग्रेंडमास्टर शतरंज सितम्बर मे

उदयपुर 27 मई 2019, आगामी सितम्बर माह मे होने वाले एन. एल. पण्डियार स्मृति प्रथम लेकसिटी इन्टरनेशनल ओपन ग्रेंड मास्टर शतरंज प्रतियोगिता, हेतु चेस इन लेकसिटी के सदस्यों की बैठक चेस इन लेकसिटी कार्यालय मे हुई।

 

प्रथम अन्तर्राष्ट्रीय ग्रेंडमास्टर शतरंज सितम्बर मे

उदयपुर 27 मई 2019, आगामी सितम्बर माह मे होने वाले एन. एल. पण्डियार स्मृति प्रथम लेकसिटी इन्टरनेशनल ओपन ग्रेंड मास्टर शतरंज प्रतियोगिता, हेतु चेस इन लेकसिटी के सदस्यों की बैठक चेस इन लेकसिटी कार्यालय मे हुई।

अध्यक्ष राजीव भारद्वाज ने बताया कि उक्त प्रतियोगिता हेतु विभिन्न समितियो का गठन किया गया जिनमें आवासीय कमेटी, स्वागत समिती, वित समिती, स्वास्थ सम्बन्धित समिति, मिडिया सम्बन्धित समिति, भोजन समिति सहित कुल 12 समितियो का गठन किया गया। जिसमें विभिन्न सदस्यों को अलग-अलग कार्य हेतु विभिन्न समितियो का अध्यक्ष बनाया गया।

इस बैठक मे ये रहे मोजुद – राजीव भारद्वाज, हिम्मत सिकलीगर, विकास साहु, मंजु राजमाली, राजेन्द्र तेली, मनीष चण्डालिया, महिपाल चौधरी, निलेश कुमावत, योगेश हिंगड़, संगीता पण्डित, मोनिका साहु, दिपीका साहु, दक्ष जैन, रिचिन जैन, पारूल राठोड़, गायत्री कटारिया। इस बैठक के अन्तर्गत विभिन्न कार्याे के सम्बन्ध मे निर्णय लिए गए जिनमे वित समिति, स्वागत समिति पर मुख्य रूप से चर्चा की गई।

Download the UT Android App for more news and updates from Udaipur

ऑल राजपुताना शतरंज संघ के सह सचिव व अन्तर्राष्ट्रीय निर्णायक राजेन्द्र तेली ने बताया कि प्रथम लेकसिटी इन्टरनेशनल ओपन ग्रेंड मास्टर शतरंज प्रतियोगिता जिसमे भारत के विभिन्न राज्यो के ग्रेंड मास्टर व अन्तर्राष्ट्रीय मास्टर के अलावा विदेश जिसमें अफगानिस्तान, आर्मेनिया, ऑस्ट्रेलिया , ऑस्ट्रिया, बांग्लादेश, बेलारूस, कोलोम्बिया, इजिप्ट, फ्रांस, हंगरी, ईरान, आयरलेण्ड, रशिया, स्लोवाकिया, तजाकिस्तान, अमेरिका, जाॅर्जिया, उज़बेकिस्तान, वियतनाम, ज़िम्बाब्वे सहित अन्य देश के खिलाड़ी हिस्सा लेंगे।

शीघ्र ही उक्त प्रतियोगिताओं के लिए विभिन्न समितियों का गठन किया जाएगा। 13 से 20 सितम्बर को एन. एल. पण्डियार स्मृति प्रथम लेकसिटी इन्टरनेशनल ओपन ग्रेंड मास्टर शतरंज प्रतियोगिता, जिसमें कुल ईनामी राशि 12 लाख रूपये होगी। 14 से 15 सितम्बर को चेस इन लेकसिटी इन्टर नेषनल ओपन फिडे रेटिंग रेपीड शतरंज प्रतियोगिता, जिसमें कुल ईनामी राशि 4 लाख रूपये होगी। 16 सितम्बर को चेस इन लेकसिटी इन्टरनेशनल ओपन फिडे रेटिंग ब्लिड्ज शतरंज प्रतियोगिता, जिसमें कुल ईनामी राशि 4 लाख रूपये होगी। ग्रेंड मास्टर शतरंज प्रतियोगिता मे ओपन वर्ग मे प्रथम स्थान पर 2,01,000 रूपये, द्वितीय स्थान पर 1,51,000 रूपये, तीसरे स्थान पर 1,00,000 रूपये, चौथे स्थान पर 75,000 रूपये से चालिसवें स्थान पर आने वाले खिलाड़ी को नकद पुरूस्कार इसी प्रकार रेटिंग वर्ग मे 1700 से 1999 वर्ग मे प्रथम स्थान 25,000 रूपये, रेटिंग वर्ग मे 1500 से 1699 तक प्रथम स्थान पर 20,000 रूपये, रेटिंग वर्ग मे 1300 से 1499 तक मे प्रथम स्थान पर 15,000 रूपये, रेटिंग वर्ग मे 0 से 1299 मे प्रथम स्थान पर 15,000 रूपये, अपने-अपने वर्ग मे क्रमशः प्रथम से पाॅंचवे स्थान पर नकद पुरूस्कार प्रदान किए जाएगें। यह शहर के लिए बड़ी गर्व की बात है कि राजस्थान मे पहली बार इस प्रकार की बड़ी प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है।

To join us on Facebook Click Here and Subscribe to UdaipurTimes Broadcast channels on   GoogleNews |  Telegram |  Signal