रमजान का पहला जुम्मा: अल्लाह की इबादत में झुके हजारों सिर
उदयपुर के मुस्लिम समुदाय के सैंकड़ो लोगो ने रमजान के पहले जुम्मे की नमाज अदा की। शहर की पलटन मस्जिद सहित सभी मस्जिदों में दोपहर को नमाज-ए-जुम्मा पढ़ी गई।
| Jul 12, 2013, 18:53 IST
उदयपुर के मुस्लिम समुदाय के सैंकड़ो लोगो ने रमजान के पहले जुम्मे की नमाज अदा की। शहर की पलटन मस्जिद सहित सभी मस्जिदों में दोपहर को नमाज-ए-जुम्मा पढ़ी गई।
भारी संख्या में लोगो के आने से मस्जिदों में जगह की कमी महसूस हुई परन्तु अकीदतमंदों ने एक दुसरे की मदद करते हुए नमाज़ की जगह दे कर सामाजिक सोहार्द का परिचय दिया।
जुम्मे के नमाज़ को बहुत महत्वपूर्ण नमाज़ माना जाता है तथा रमजान के पवित्र महीने में जुम्मे का महत्व और बढ़ जाता है। यह भी माना जाता है कि इस महीने में खुदा की इबादत का सवाब 70 गुना बढ़ जाता है।