प्रथम काईट फेस्टिवल 14 जनवरी को
विलुप्त होती जा रही पतंग उड़ाने की कला से पुनः यूथ को जोड़ने के लिये रोटरी क्लब उदय द्वारा अर्जुन बाग एवं एम स्क्वायर के सहयोग से 14 जनवरी रविवार को अर्जुनबाग में शहर का प्रथम काईट फेस्टिवल आयोजित किया जायेगा। जिसमें प्रतिभागियों के बीच पतंग उड़ाने की प्रतियोगिता होगी।

कार्यक्रम की चेयरमेन डाॅ.ऋ़तु वैष्णव ने आयोजन के सन्दर्भ में आज अर्जुनबाग में आयोजित बैठक में बताया कि पिछले लम्बे समय से इस कला से युवा दूर होता जा रहा है। वह पतंग उड़ाने की कला को भूल चुका है। इस कला से उसे पुनः जोड़ने के लिये उक्त आयोजन किया जा रहा है।
क्लब अध्यक्ष राजेश चुघ ने बताया कि इस फेस्टिवल में पतंग उड़ाने की प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरूस्कृत किया जायेगा। अर्जुनबाग के निदेशक कृष्णपालसिंह ने बताया कि इसके अलावा फेस्टिवल में डीजे डांस, सितोलिया, चेयररेस सहित अनेक प्रकार की भी प्रतियोगितायें होगी। जिनके विजेताओं को पुरूस्कृत किया जायेगा। इस अवसर पर मुकेश माधवानी, कृष्णपालसिंह, यशपालसिंह , मोहित रामेजा, आंकाक्षा तिवारी सहित अनेक सदस्य मौजूद थे।