जोन एडवाईजरी की प्रथम बैठक आयोजित

लायन्स डिस्ट्रिक्ट 3233 ई-2 की जोन एडवाईजरी की प्रथम बैठक काया गांव स्थित होटल दासमया में आयोजित की गई
 | 
लायंस क्लब उदयपुर, लायंस क्लब नीलांजना, लायंस क्लब ऋषभदेव के अध्यक्ष, सचिव व कोषाध्यक्ष की मौजूद रह कर सभी ने अपने-अपने क्लब की सेवा गतिविधि के बारे में जानकारी दी।

उदयपुर। लायन्स डिस्ट्रिक्ट 3233 ई-2 की जोन एडवाईजरी की प्रथम बैठक काया गांव स्थित होटल दासमया में आयोजित की गई। प्रांतपाल संजय भंडारी ने प्रान्त द्वारा विगत दो माह के दौरान आयोजित की गई सेवा गतिविधियों की जानकारी दी गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि लायन पारस हिंगड थे।  संभागीय अध्यक्ष लॉयन विजय जैन प्रांतीय टीम के सदस्य लायन अखिलेश जोशी की कार्यक्रम में सहभागिता रही।

इस अवसर पर लायंस क्लब उदयपुर, लायंस क्लब नीलांजना, लायंस क्लब ऋषभदेव के अध्यक्ष, सचिव व कोषाध्यक्ष की मौजूद रह कर सभी ने अपने-अपने क्लब की सेवा गतिविधि के बारे में जानकारी दी।

इस कार्यक्रम में वरिष्ठ लायन सदस्य डॉ विनय जोशी, घनश्याम जोशी, ओम अग्रवाल, एन के खेतान ,लोकेंद्र कोठारी, जसवंत गन्ना, प्रणिता तलेसरा, अनीता सुराणा मौजूद थे। लायन क्लब उदयपुर के अध्यक्ष गजेंद्र सोमानी ने धन्यवाद ज्ञापित किया।
 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News