प्रथम एन.एल. पंडियार स्मृति  शतरंज प्रतियोगिता शुरू

चेस इन लेकसिटी की मेजबानी में बुद्धिबल सेवा संस्थान, ऑल राजपुताना शतरंज संघ, अखिल भारतीय शतरंज महासंघ, विश्व शतरंज महासंघ के तत्वावधान में प्रथम श्री नन्दलाल पंडियार स्मृति स्टेट फीडे रेटेड ओपन शतरंज प्रतियोगिता की शुरूआत आज रविवार को चेटक सर्कल स्थित भण्डारी दर्शक मण्डप में हुई। चेस इन लेकसिटी के अध्यक्ष व प्रतियोगिता के […]

 | 
प्रथम एन.एल. पंडियार स्मृति  शतरंज प्रतियोगिता शुरू

चेस इन लेकसिटी की मेजबानी में बुद्धिबल सेवा संस्थान, ऑल राजपुताना शतरंज संघ, अखिल भारतीय शतरंज महासंघ, विश्व शतरंज महासंघ के तत्वावधान में प्रथम श्री नन्दलाल पंडियार स्मृति स्टेट फीडे रेटेड ओपन शतरंज प्रतियोगिता की शुरूआत आज रविवार को चेटक सर्कल स्थित भण्डारी दर्शक मण्डप में हुई।

चेस इन लेकसिटी के अध्यक्ष व प्रतियोगिता के आयोजन प्रमुख राजीव भारद्वाज ने बताया कि लेकसिटी के कुनाल छाबडा ने अपने से कई अधिक रेटिंग वाले जयपुर के अर्पित सक्सेना को ड्रॉ पर रोक कर प्रतियोगिता का पहला उलट फेर किया।

इससे पूर्व प्रतियोगिता का उदघाटन शहर महापौर चन्द्रसिंह जी कोठारी, हंसा माली, चन्द्रप्रकाष भट,राजेष शर्मा द्वारा किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता शत्रुधन बन्दवाल द्वारा की गई। संचालन डॉ. ओम साहू द्वारा किया गया। प्रतियोगिता मे 10 जिलो के 59 अंतराष्ट्रीय फिडे रेटेड खिलाडियों सहित कुल 166 खिलाडी हिस्सा ले रहे है।

प्रथम एन.एल. पंडियार स्मृति  शतरंज प्रतियोगिता शुरू

इस अवसर पर महापौर द्वारा नगर निगम की ओर से खेलो मे जारी होने वाली योजनाओ के बारे मे जानकारी दी साथ ही चेस इन लेकसिटी द्वारा किए जा रहे शतरंज प्रतियोगिता की सरहाना की।

चेस इन लेकसिटी सचिव व प्रतियोगिता के आयोजन सचिव विकास साहू ने बताया कि प्रथम दिन हुए दो चक्रो के पश्चात परिणाम इस प्रकार हैः दो अंक पर राजेन्द्र तेली, सोनाक्षी राठौड, कांति लाल दवे, नन्द किषोर चन्देल, महेन्द्र सिंह राठौड, राघव बागरी, रेल्वे के सुधाकर, सुरज साहु, अतर अबास, विक्रम मुखिजा, मुदित बाबेल, दिव्यांषु बाबेल, अर्पिता जैन, मन्थन चितौडा, महादेव चौधरी, धु्रव दक, नमन मेहता, दिनेष दहिया, आयुष जैन, विभव पामेचा, श्रीनी बासा मीश्रा, राजकुमावत, अरूण कटारिया, संजय दास, हर्षित बाबेल, हेमेन्द्र सिंह, भव्य गहलोत, यष मण्डावरिया, देवांष चेचानी, उद्वलक्ष रेना, अजित पाल, गोतम कटारिया, यषस्वी गुप्ता दो अंको पर है। प्रतियोगिता का अगला चक्र प्रातः 9ः30 बजे खेला जाएगा।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News