डॉ. देवेन्द्र जैन को शोध पत्र वाचन पर प्रथम पुरुस्कार

पौध व्याधि विभाग, डॉ. पंजाबराव देशमुख कृषि विद्यापीठ, अकोला एवं इण्डियन सोसायटी ऑफ माईकोलोजी एण्ड प्लांट पेथोलोजी के संयुक्त तत्वाधान में पादप रोग प्रबंधन के लिए नवीन और पर्यावरण अनुकूल पर तीन दिवसीय 35 वीं वार्षिक गोष्ठी का आयोजन दिनांक 8-10 जनवरी 2013 तक अकोला (महाराष्ट्र) में किया गया।

 | 

इस गोष्ठी में महाराणा प्रताप कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के संघटक राजस्थान कृषि महाविद्यालय के आणविक जीव विज्ञान एवं जैव प्रौद्योगिकी विभाग में सहायक प्राध्यापक के पद पर कार्यरत डॉ. देवेन्द्र जैन को अपने ‘ग्रीन सिंथेसिस ऑफ सिल्वर नेनो पारटिकल्स एण्ड देयर एप्लीकेशन इन प्लांट वायरस इन्हीबीशन’ शोध पत्र वाचन पर पी. पी. सिंघल मेमोरियल पेस्टीसाईड इंडस्ट्रीज पुरुस्कार 2013 के अर्न्तगत राष्ट्रीय स्तर का प्रथम पुरुस्कार प्राप्त हुआ।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News