बुधवार को होगा पहला रोजा

रोजा नमाज बन्दगी और इबादत का पवि़त्र महीने रमजान की शुरुआत कल बुधवार से होगी । शिया दाउदी बोहरा समाज के प्रवक्ता डा. बी. मूमिन से मिली जानकारी के अनुसार शिया दाउदी बोहरा समाज के श्रृद्धालुजन कल बुधवार 17 जून को अपना पहला रोजा रखेंगें ।

 | 

रमजान माह में स्थानीय फतहपुरा स्थित बुरहानी मस्जिद, मोईयदपुरा मस्जिद, सैयदी खान्जीफीर साहब स्थित लुकमानी मस्जिद, मोतीमगरी,मल्ला तलाई, खानपुरा मस्जिद,पंचवटी(फतह कॉम्पलेक्स), नीमचखेडा में सामूहिक नमाज औेर अली मुश्किलकुशा की नीयत पर सामूहिक नियाज के आयोजन होंगें ।

अनेकों अकीदतमन्द मध्यरा़ि़त्र में इबादत कर्म कर अपने गुनाहों की मगफिरत के साथ साथ अपने रुहानी पैशवा 53वें दाई-उल-मुतलक हिज हॉलीनेस सैयदना आलीकदर मुफद्दल सैफुद्दीन साहब (त.उ.श.) की उम्र दराजी की दुआयें मांगेंगें और साथ ही साथ अपने मुल्क हिन्दुस्तान की तरक्की व खुशहाली की दुआयें भी मांगेंगें ।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News