सुविवि में ऑनलाइन परीक्षा फार्म भरने का पहला चरण 18 से

मोहनलाल सुखाडिया विश्‍वविद्यालय की वार्षिक परीक्षाओं के लिए ऑनलाइन फार्म भरने का पहला चरण 18 दिसम्‍बर से शुरु होगा।

 | 

मोहनलाल सुखाडिया विश्‍वविद्यालय की वार्षिक परीक्षाओं के लिए ऑनलाइन फार्म भरने का पहला चरण 18 दिसम्‍बर से शुरु होगा।

विश्‍वविद्यालय प्रवक्‍ता डा कुंजन आचार्य ने बताया कि पहले चरण में वाणिज्‍य संकाय के प्रथम वर्ष के विद्यार्थी परीक्षा आवेदन कर सकेंगे। इसमें नियमित तथा स्‍वयंपाठी दोनों विद्यार्थी आवेदन कर पाएंगे। अन्‍य संकायों के लिए फार्म भरने की तिथि शीघ्र घोषित की जाएगी।

इसके लिए तथा ओनलाइन फार्म भरने के लिए छात्र विश्‍वविद्यालय की वेब साइट mlsu.ac.in लाग इन करें।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News