सांस्कृतिक प्रतियागिता में प्रथम आई गुरुनानक कन्या महाविद्यालय की टीम

गुरुनानक कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय की एन.सी.सी. केडेट ने नागालैण्ड में आयोजित 11 दिवसीय एन.सी.सी. केम्प में भाग लेकर राजस्थान का नेतृत्व करते हुए सांस्कृतिक प्रतिस्पर्द्धा में प्रथम स्थान प्राप्त किया।

 | 

प्राचार्य डॉ. एन.एस. राठौड़ ने बताया कि लेफ्टिनेंट डॉ. रेखा पालीवाल के कुशल निर्देशन में महाविद्यालय की 15 केडेट ने चुम्मुकी दीमा में आयोजित केम्प में सम्पूर्ण राष्ट्र से आई केडेट के मध्य सांस्कृतिक प्रतियागिताओं में राजस्थानी रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत कर प्रथम स्थान प्राप्त किया।

गुरुनानक प्रबन्ध कार्यकारिणी सचिव अमरपाल सिंह पाहवा ने उपलब्धि की सराहना करते हुए केडेट्स को बधाई दी।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News