बोहरा गणेश जी को समर्पित रोटरी मेले का प्रथम टिकिट
रोटरी क्लब उदयपुर के व रोटरी सर्विस ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में आगामी 13 से 15 दिसंबर तक आयोजित होने वाले तीन दिवसीय रोटरी मेले में निकाले जाने वाले रेफल ड्रा का प्रथम रेफल टिकिट आज बोहरा गणेश जी के चरणों में समर्पित किया। इसके साथ ही 40 रूपयें वाले इस रेफल टिकिट की बिक
रोटरी क्लब उदयपुर के व रोटरी सर्विस ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में आगामी 13 से 15 दिसंबर तक आयोजित होने वाले तीन दिवसीय रोटरी मेले में निकाले जाने वाले रेफल ड्रा का प्रथम रेफल टिकिट आज बोहरा गणेश जी के चरणों में समर्पित किया। इसके साथ ही 40 रूपयें वाले इस रेफल टिकिट की बिक्री हेतु वितरण कार्य प्रारम्भ हो गया।
क्लब अध्यक्ष बी.एल.मेहता ने बताया कि प्रतिवर्ष आयोजित किये जाने वाला रोटरी मेला इस वर्ष 13 दिसंबर से बी.एन.कॉलेज के ग्राउण्ड पर आयोजित किया जाएगा; क्लब द्वारा इस वर्ष भी 40 रूपयें का रेफल टिकिट रखा गया है, जिसमें ईनाम स्वरूप प्रथम पुरूस्कार के रूप में हुण्डई ईओन,द्वितीय टीवीएस मोटरसाईकिल, तृतीय टीवीएस,चतुर्थ पेनासेानिक एलसीडी टीवी,पंचम पुरूस्कार पेनासोनिक कैमरा, स्कूटी सहित 10 पुरूस्कार रखे गये है। इसके अतिरिक्त प्रत्येक 100 टिकिट पर सांत्वना पुरूस्कार भी रखा गया है।
इस अवसर पर सचिव सुरेन्द्र जैन, पूर्व प्रान्तपाल डॅा. यशवन्तसिंह कोठारी, पूर्व प्रान्तपाल निर्मल सिंघवी, रमेश चौधरी, अध्यक्ष मनोनीत गजेन्द्र जोधावत, तेजसिंह मोदी, दिलीप शाह, दीपक मेहता, रूशीर मेहता, विपिन मेहता सहित अनेक सदस्य एवं पदाधिकारी उपस्थित थे।