अवैध रूप से गाइडिंग करते पांच लपके गिरफ्तार

सूरजपोल थाना पुलिस ने आज कार्यवाही करते हुए कमीशन के लालच में पर्यटकों के साथ अवैध रूप से गाइडिंग करते हुए पांच लपको अकबर हुसैन पुत्र शब्बीर हुसैन उम्र 35 वर्ष निवासी मुर्शिद नगर सवीना, भेरूसिंह चौहान पुत्र भगवान सिंह चौहान उम्र 44 वर्ष निवासी ओडपाड़ा सब्ज़ी मंडी, करण रेगर पुत्र धर्मलाल रेगर उम्र 19 वर्ष निवासी ठक्कर बप्पा कॉलोनी तथा ओमप्रकाश गांछा पुत्र अमृत लाल गांछा उम्र 45 वर्ष निवासी तेल बाजार धानमंडी को गिरफ्तार कर इनके विरुद्ध प्रकरण दर्ज किया है।

 | 

पर्यटकों से गुलज़ार रहने वाली लेकसिटी में कमीशनखोरी के चलते पर्यटकों को परेशान करने वाले अवैध गाइड यानि ‘लपको’ के विरुद्ध पुलिस अक्सर कार्यवाही करती रहती है। अभी कुछ दिनों पहले ही पुलिस ने स्वयं पर्यटको का रूप धर करीब 20 – 22 लपको को पकड़ कर कार्यवाही की थी। लेकिन कन्वेंसर माफिया और लोकल हेंडीक्राफ्ट व्यवसायियों की शह पर यह धंधा बदस्तूर जारी है। हालाँकि पुलिस समय समय पर कार्यवाही करती है लेकिन लेकसिटी में पर्यटकों के साथ इन लपको की झूमा झटकी लगातार चालू रहती है।

Download the UT Android App for more news and updates from Udaipur

सूरजपोल थाना पुलिस ने आज कार्यवाही करते हुए कमीशन के लालच में पर्यटकों के साथ अवैध रूप से गाइडिंग करते हुए पांच लपको अकबर हुसैन पुत्र शब्बीर हुसैन उम्र 35 वर्ष निवासी मुर्शिद नगर सवीना, भेरूसिंह चौहान पुत्र भगवान सिंह चौहान उम्र 44 वर्ष निवासी ओडपाड़ा सब्ज़ी मंडी, करण रेगर पुत्र धर्मलाल रेगर उम्र 19 वर्ष निवासी ठक्कर बप्पा कॉलोनी तथा ओमप्रकाश गांछा पुत्र अमृत लाल गांछा उम्र 45 वर्ष निवासी तेल बाजार धानमंडी को गिरफ्तार कर इनके विरुद्ध प्रकरण दर्ज किया है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News