पलोदडा में क्रूजर कंटेनर भिड़ंत में माँ बेटी समेत पांच मरे, कई घायल

पलोदडा में क्रूजर कंटेनर भिड़ंत में माँ बेटी समेत पांच मरे, कई घायल

उदयपुर 25 जुलाई 2019, जिले के उदयपुर सलूम्बर रोड पर आज दोपहर पलोदडा के निकट एक ओवरलोड क्रूजर और कंटेनर की भीषण दुर्घटना हो गई। इस भीषण दुर्घटना में माँ बेटियों समेत छह लोगो की मौके पर ही मौत हो गई जबकि कई लोग घायल हो गए। मृतकों में दो महिलाए एवं दो बच्चियां शामिल है।

 

पलोदडा में क्रूजर कंटेनर भिड़ंत में माँ बेटी समेत पांच मरे, कई घायल

उदयपुर 25 जुलाई 2019, जिले के उदयपुर सलूम्बर रोड पर आज दोपहर पलोदडा के निकट एक ओवरलोड क्रूजर और कंटेनर की भीषण दुर्घटना हो गई। इस भीषण दुर्घटना में माँ बेटियों समेत पांच लोगो की मौके पर ही मौत हो गई जबकि कई लोग घायल हो गए। मृतकों में दो महिलाए एवं दो बच्चियां शामिल है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार उदयपुर से बांसवाड़ा जा रही एक ओवरलोड क्रूजर पलोदडा के नज़दीक एक विकत मोड़ पर सामने से तेज़ गति से आ रहे कंटेनर से जा भिड़ी। दोनो ही वाहन तेज़ गति से चल रहे थे। दुर्घटना इतनी भीषण थी की कोहराम मच गया। टक्कर से क्रूजर गाड़ी चकनाचूर हो गई। इससे घायल व मृतक गाड़ी के अंदर ही फंस गए।

हादसे की सूचना से आसपास के ग्रामीण एकत्र हो गए। वहीँ मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की सहायता से मृतकों और घायलों का बाहर निकाल कर अस्पताल पहुँचाया। पुलिस ने मारे गए लोगो और गंभीर घायलो को उदयपुर के एमबी हॉस्पिटल पहुँचाया।

मृतकों में माँ और दो बेटियां शामिल

हादसे में मारे गए लोगो की पहचान 30 वर्षीया हर्षा सुथार पत्नी विपिन सुथार और उसकी दो बेटियों पांच वर्षीया जैनी पुत्री विपिन सुथार और तीन वर्षीया चार्वी पुत्री वीपी सुथार निवासी सागवाड़ा जिला डूंगरपुर, 30 वर्षीया वंदना पत्नी नीलेश सुथार निवासी सागवाड़ा डूंगरपुर एवं 45 वर्षीय राजेंद्र पुरोहित पुत्र वासुदेव पुरोहित निवासी सागवाड़ा डूंगरपुर के रूप में की गई है।

पलोदडा में क्रूजर कंटेनर भिड़ंत में माँ बेटी समेत पांच मरे, कई घायल

वहीँ हादसे में घायल 26 वर्षीय महेंद्र डिण्डोर पुत्र बालकिशन निवासी सागवाड़ा, 32 वर्षीय गिरीश पुत्र वासुदेव डिण्डोर निवासी सागवाड़ा, 30 वर्षीया रवीना पुत्री रमेश डिण्डोर निवासी सागवाड़ा, 17 वर्षीय नीलेश पुत्र माणकलाल डिण्डोर निवासी खटलई डूंगरपुर, 18 वर्षीय गोवर्धन पुत्र गणेशलाल निवासी खटलई डूंगरपुर तथा क्रूजर चालक 34 वर्षीय प्रह्लाद पुत्र विजय सिंह निवासी सागवाड़ा शामिल है।

मृतकों के परिवारजनों को एक एक लाख की सहायता राशि की घोषणा

उदयपुर जिला कलेक्टर आनंदी ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्यमंत्री सहायता कोष से मृतकों के परिवार जन को एक एक लाख रुपए सहायता राशि देने की घोषणा की है

To join us on Facebook Click Here and Subscribe to UdaipurTimes Broadcast channels on   GoogleNews |  Telegram |  Signal