दो स्वर्ण सहित पांच पदक उदयपुर को

विगत 31 जनवरी से दो फरवरी तक पंजाब के पठानकोट में आयोजित अन्तर्राष्ट्रीय कराटे प्रतियोगिता में नौ पदकों पर राजस्थान का कब्जा रहा। जिनमें दो स्वर्ण सहित पांच पदक उदयपुर के प्रतिस्पर्धियों ने जीते।

 | 

राजस्थान ग्लोबल मार्शल आर्ट्स एकेडमी के मुख्य प्रशिक्षक एवं निर्देशक मुकेश कुमार सुखवाल ने बताया कि प्रतियोगिता में श्रीलंका, नेपाल, भूटान, तुर्की, रूस और आस्ट्रेलिया सहित अन्य देशों के 430 कराटे प्रतियोगियों ने हिस्सा लिया। उन्होंने बताया कि राजस्थान ने नौ पदक जीते जिनमें उदयपुर के दक्ष जैन (8) व हितार्थ चौहान (10) ने बेहतरीन प्रदर्शन से स्वर्ण पदक जीते।

इसी प्रकार उदयपुर के ही ऋषभ कर्नावट (7) एवं भूमिल पोरवाल (9) कुमिते स्पद्र्घा में रजत पदक पर कब्जा जमाया। रजत पदक विजेता में हर्षित गोस्वामी (8) ने कांस्य पदक पर कब्जा जमाया। स्वयं मुकेश कुमार प्रतियोगिता के मुख्य रेफरी व सहायक कार्यकारिणी के सक्रिय सदस्य के रूप में दायित्व निभाया।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News