पांच मिनट की हलकी बारिश ने मौसम खुशगवार किया
पिछले एक दो सप्ताह से झुलसा देने वाली गर्मी से तप रही लेकसिटी में आज बादलो ने डेरा डाला और चार पांच मिनट ही बरस कर शहर का मौसम खुशगवार बना दिया। हालाँकि कल देर रात भी बादलो ने आसमान में डेरा डाला था और तेज़ हवाओं ने भी दस्तक दी थी। और कुछ बौछार भी हुई थी।

उदयपुर 16 अप्रैल 2019, पिछले एक दो सप्ताह से झुलसा देने वाली गर्मी से तप रही लेकसिटी में आज बादलो ने डेरा डाला और चार पांच मिनट ही बरस कर शहर का मौसम खुशगवार बना दिया। हालाँकि कल देर रात भी बादलो ने आसमान में डेरा डाला था और तेज़ हवाओं ने भी दस्तक दी थी। और कुछ बौछार भी हुई थी।
आज सुबह ही आसमान को काले काले बादलों ने सूरज को अपनी ओट में छुपा लिया था। दोपहर में बारह साढ़े बारह बजे तीज हवाओ के साथ बादल की गर्जन भी हुई आउट राहत की बरसात हुई। हालाँकि हलकी सी बरसात के बाद मौसम अभी खुल गया है और धुप भी निकल रही है है। लेकिन शहर के तापमान में कमी आ गयी है और मौसम खुशनुमा हो गया है।
Download the UT Android App for more news and updates from Udaipur
उदयपुर और आसपास के क्षेत्र में आसमान में बादल अभी भी डेरा डाले हुए है। जिससे बारिश की सम्भावना बनी हुई है।
