सिटी पैलेस में पांच दिवसीय नि:शुल्क पुस्तक प्रदर्शनी शुरू

सिटी पैलेस म्यूजियम में मंगलवार से पांच दिवसीय पुस्तक प्रदर्शनी शुरू हुई। प्रदर्शनी में स्थानीय पुस्तक प्रेमियों एवं पर्यटकों ने विभिन्न विषयों से संबंधित अनेकों पुस्तकों को सराहा तथा खरीददारी की। प्रदर्शनी में आगमन नि:शुल्क है।

 | 

महाराणा मेवाड़ हिस्टोरिकल पब्लिकेशन्स ट्रस्ट के प्रबंधक गिरिराज सिंह ने बताया कि मेवाड़ हिस्टोरिकल पब्लिकेशन ट्रस्ट के तत्वावधान में आयोजित इस नवीं पुस्तक प्रदर्शनी में राजस्थान का इतिहास, वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप, भक्तिमती मीरा, कला एवं संस्कृति, धार्मिक, हिन्दी साहित्य, अंग्रेजी साहित्य के अलावा खेल एवं अन्य युवा रूचि के विषय संबंधित पुस्तकें प्रदर्शित की जा रही है।

मंगलवार को प्रदर्शनी के पहले दिन पैलेस में आए पर्यटकों एवं शहर के पुस्तक प्रेमियों ने पुस्तकें खरीदीं। पुस्तक प्रदर्शनी सिटी पैलेस म्यूजियम के सभा शिरोमणि दरीखाना में प्रात: 10 बजे से सायं 4.30 बजे तक चल रही है। इस प्रदर्शनी में पुस्तकप्रेमियों का प्रवेश जगदीश मंदिर मार्ग से सिटी पैलेस के बड़ी पोल से होगा। प्रदर्शनी का समापन 5 जुलाई को होगा।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News