सिटी पैलेस में पांच दिवसीय नि:शुल्क पेंटिंग प्रदर्शनी शुरू

कला एवं जीवंत विरासत के संरक्षण एवं संवद्र्धन में कार्यरत महाराणा मेवाड़ चेरिटेबल फाउण्डेशन, उदयपुर द्वारा गुरूवार से सिटी पैलेस के छोटा दरीखाना में पांच दिवसीय कला प्रदर्शनी ‘वर्ली फ्यूजन्स’ प्रदर्शित की गई।

 | 

महाराणा मेवाड़ चेरिटेबल फाउण्डेशन के मुख्य प्रशासनिक अधिकारी भूपेन्द्र सिंह आउवा ने बताया कि सिटी पैलेस के गणेश चौक स्थित छोटा दरीखाना में आयोजित इस पेंटिंग प्रदर्शनी को कला प्रेमी प्रात: 10 से शाम 4.30 बजे तक निहार सकते है। पेंटिंग प्रदर्शनी ‘वर्ली फ्यूजन्स’ में उदयपुर की कलाकार अमिता व्यास द्वारा विभिन्न विषयों पर बनाई पेंटिंग प्रदर्शित की जा रही है। पेंटिंग प्रदर्शनी में प्रवेश निर्धारित पास के माध्यम से ही हो सकेगा। प्रवेश बड़ीपोल से ही निर्धारित है। प्रदर्शनी का समापन 20 फरवरी को होगा।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News