सीतामाता मंदिर में ध्वजारोहण एवं विशेष श्रृंगार एवं पूजा अर्चना
वैष्णव वैरागी समाज संस्थान की ओर से सीसारमा स्थित समाज की आराध्य देवी सीतामाता जयंति मंदिर प्रांगण में बड़े ही धूमधाम से मनायी गयी।

वैष्णव वैरागी समाज संस्थान की ओर से सीसारमा स्थित समाज की आराध्य देवी सीतामाता जयंति मंदिर प्रांगण में बड़े ही धूमधाम से मनायी गयी।
संस्थान के अध्यक्ष भगवान वैष्णव ने बताया कि सीतामाता की जयंति ( सीता नवमी ) पर सीसारमा स्थिति समाज की आराध्य देवी सीतामाता को विशेष श्रृंगार कर समाजजन की ओर से भव्य पूजा अर्चना की गई। इस अवसर पर सीसारमा गांव एवं समाज के महिला एवं पुरूष उपस्थित थे।
मंदिर पुजारी अनिल वैष्णव ने बताया कि इस शुभ अवसर पर मंदिर पर ध्वजा चढाई गई। इस अवसर पर कोषाध्यक्ष रामदास वैष्णव, उद्योगपति रोशन अरोड़ा, अनिल वैष्णव भगवती प्रसाद वैष्णच, पुरूषोतम वैरागी, लव वैष्णव, मनोज वैष्णव, पवन वैष्णव सहित अनेक महिला एवं पुरूष उपस्थित थे।
समारोह के पश्चात महाप्रसादी का आयोजन किया गया।