जैन श्वेताम्बर वासुपूज्य महाराज मंदिर पर ध्वजा चढ़ाई

रक्तदान शिविर कल 
 
 | 
दलपत दोशी ने बताया कि कोरोना वायरस के कारण मात्र पांच सदस्यों की मौजूदगी रही।

उदयपुर 29 अप्रैल 2020। श्री जैन श्वेताम्बर वासुपूज्य महाराज मंदिर ट्रस्ट, उदयपुर की ओर से आज मेवाड़ मोटर्स की गली स्थित मंदिर पर प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी ध्वजा चढ़ाई गई।

दलपत दोशी ने बताया कि कोरोना वायरस के कारण मात्र पांच सदस्यों की मौजूदगी रही। पूर्व न्यायाधीश गोवर्धन सिंह सुराना, ट्रस्ट के ट्रस्टी राज लोढा, भूपाल सिंह दलाल, दलपतसिंह दोशी एवं बसन्ती लाल नाहर के सानिध्य में ध्वजा चढाई गई।

रक्तदान शिविर कल 

श्री जैन श्वेताम्बर मूर्ति पूजक जिनालय समिति सेक्टर-4, फील्ड क्लब व नाकोड़ा पूर्णिमा मंडल के सयुंक्त तत्वाधान में से. 4 स्थित जिनालय समिति परिसर में 30 अप्रेल गुरूवार को प्रातः 10 से 1 बजे तक रक्तदान शिविर आयोजित किया जायेगा। इस अवसर पर आरएनटी मेडिकल काॅलेज की ब्लड बैंक की मोबाईल वेन मौजूद रहेगी। उक्त जानकारी समिति अध्यक्ष सुशील बांठिया ने दी। 
 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News